{"_id":"680caa89813031db6f09c256","slug":"pahalgam-terrorist-attack-muslim-community-in-shivhar-condemned-it-expressed-protest-by-wearing-black-bands-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Terrorist Attack: आतंकी हमले की मुस्लिम समाज ने की निंदा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Terrorist Attack: आतंकी हमले की मुस्लिम समाज ने की निंदा, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
Sat, 26 Apr 2025 03:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 03:12 PM IST
सार
Muslim Community Condemns Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले की मुस्लिम समाज ने कड़ी निंदा की। काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज ने शनिवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। पिपराही थाना क्षेत्र के बसहिया शैख गोट रैन के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद की निंदा की।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधी। एक मिनट का मौन रखकर पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी। इमाम शरफ आलम ने बताया कि इस हमले में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था। मारे गए लोगों में कई राज्यों के पर्यटक और दो विदेशी नागरिक शामिल थे। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। वहीं, प्रधानमंत्री से इसका मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आतंकी हमले के विरोध में मुंगेर बाजार बंद, लोगों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन
उलेमा हाफिज अब्दुल सलाम ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। यह हमला मानवता और शांति पर हमला है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा। उलेमा नजबुल हसन ने देशवासियों से अपील की कि इस दुख की घड़ी में सभी धर्मों के लोग एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ें। देश में शांति और भाईचारा बनाए रखें।
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
नेयाज अहमद ने जिले की सभी मस्जिदों से इसी तरह विरोध दर्ज करने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
यह भी पढ़ें: पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट, दो सूटकेस ले गए बदमाश, बैठने को लेकर हुआ था विवाद
मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर मोहम्मद नेयाज अहमद उर्फ मोती, मोहम्मद गुलाब, मोहम्मद जिलानी, मोहम्मद मंजूर सहित मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे।