फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Police Memorial Day: Salute to heroic saga of martyrs, tributes paid in programs organized in Hajipur Saharsa

पुलिस स्मृति दिवस: शहीदों की वीरगाथा को नमन, हाजीपुर और सहरसा में आयोजित कार्यक्रमों में दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 21 Oct 2024 02:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली/सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली/सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Oct 2024 02:29 PM IST
सार

Police Memorial Day: संस्मरण दिवस के मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य निभाते हुए देश और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनसे प्रेरणा लेकर हमें भी अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
Police Memorial Day: Salute to heroic saga of martyrs, tributes paid in programs organized in Hajipur Saharsa
शहीद अमिताभ बच्चन की पत्नी को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सहित पूरे देश में 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें शहीद हुए पुलिसकर्मियों की बहादुरी और उनकी शहादत को याद किया गया। इस मौके पर हाजीपुर के पुलिस लाइन और सहरसा के पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां शहीद जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन

 
हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में वैशाली एसपी हर किशोर राय की अध्यक्षता में शहीदों के सम्मान में स्मृति परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में पिछले वर्ष वैशाली जिले के सराय में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जमुई निवासी पुलिसकर्मी अमिताभ बच्चन को भी श्रद्धांजलि दी गई। उनकी पत्नी को सम्मानित कर उनकी वीरगति को याद किया गया। इस अवसर पर कई पुलिस पदाधिकारी, एसडीपीओ और थाना अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
इसी तरह, सहरसा के पुलिस लाइन में भी संस्मरण दिवस के मौके पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र पांडे ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शहीदों की शहादत को नमन किया। एसडीपीओ ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य निभाते हुए देश और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, जिनसे प्रेरणा लेकर हमें भी अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
गौरतलब है कि पुलिस स्मृति दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 1959 से जुड़ी है, जब 21 अक्तूबर को लद्दाख की बर्फीली ऊंचाइयों पर हॉट स्प्रिंग में चीनी आक्रमणकारियों ने सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर हमला किया था। इस हमले में 10 बहादुर जवानों ने अंतिम सांस तक लड़ाई करते हुए शहादत दी थी। इस घटना की याद में 1961 से हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 
स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदों की वीरता को सलाम करने के लिए पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पुलिसकर्मियों ने अपने शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी और उनके कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज की रक्षा करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed