{"_id":"66a3d12ca8e695f27c08ad2c","slug":"operation-of-superfast-special-train-from-muzaffarpur-to-anand-vihar-via-hajipur-patliputra-ddu-prayagraj-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...अब मुजफ्फरपुर और पाटलिपुत्र से इतने घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...अब मुजफ्फरपुर और पाटलिपुत्र से इतने घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली
Fri, 26 Jul 2024 10:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:09 PM IST
सार
हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू और प्रयागराज के रास्ते मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन मात्र 16.30 घंटे में मुजफ्फरपुर से तथा लगभग 14 घंटे में पाटलिपुत्र से आनंद विहार की यात्रा करवाएगी।
विज्ञापन
सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन किया जाएगा। यह स्पेशल मुजफ्फरपुर से 31 दिसंबर 2024 तक तथा आनंद विहार से एक जनवरी 2025 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी। बता दें कि यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।
विज्ञापन
इस स्पेशल में स्लीपर क्लॉस के 20 कोच होंगे, जिनमें से 14 कोच आरक्षित और छह कोच अनारक्षित होंगे। इस स्पेशल का समय एवं ठहराव का विवरण निम्नानुसार है।
विज्ञापन
- गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल, यह स्पेशल मुजफ्फरपुर से 28.07.2024 से 31.12.2024 तक प्रतिदिन 13.30 बजे खुलकर 14.30 बजे हाजीपुर, 14.45 बजे सोनपुर, 15.40 बजे पाटलिपुत्र, 16.13 बजे दानापुर, 16.43 बजे आरा, 17.28 बजे बक्सर, 19.15 बजे डीडीयू, 21.05 बजे प्रयागराज और 23.15 बजे गोविंदपुरी रुकते हुए अगले दिन छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल, यह स्पेशल आनंद विहार से 29.07.2024 से 01.01.2025 तक प्रतिदिन आठ बजे खुलकर 13.25 बजे गोविंदपुरी, 15.35 बजे प्रयागराज, 18.10 बजे डीडीयू, 19.43 बजे बक्सर, 20.53 बजे आरा, 22.08 बजे दानापुर, 22.25 बजे पाटलिपुत्र, 23.10 बजे सोनपुर, 23.22 बजे हाजीपुर रुकते हुए देर रात 00.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन