फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Old record room will be equipped with modern archives modern archives

Muzaffarpur News: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा ओल्ड रिकॉर्ड रूम मॉडर्न अभिलेखागार, कवायद हुई तेज

Wed, 27 Mar 2024 10:37 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Mar 2024 10:37 AM IST
सार

Muzaffarpur News: उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के ओल्ड रिकॉर्ड रूम कलेक्ट्रेट परिसर में अब मॉर्डन अभिलेखागार बनाने का रास्ता साफ हो गया। बता दें कि कई दशकों बाद बेहद पुराने और जर्जर हो चुकी इस पुरानी भवन की जगह नई सुविधाओं से लैस भवन का निर्माण होगा और इसकी कवायद को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Old record room will be equipped with modern archives modern archives
जिला राजस्व अभिलेखागार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओल्ड रिकॉर्ड रूम कलेक्ट्रेट परिसर में अब मॉर्डन अभिलेखागार बनाने का रास्ता साफ हो गया। मॉडर्न अभिलेखागार के लिए जिला कलेक्ट्रेट के परिसर में जमीन चिह्नित किया गया है। इसकी जमीन का साइट प्लान और इसके निर्माण का प्रस्ताव को भवन निर्माण विभाग को उपलब्ध कराया गया है। जिसके बाद भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने इसको मुख्यालय स्थित विभाग के वास्तुविद को भेजा दिया है। वहां से जल्द सहमती मिलने पर नक्शा बनाने का काम शुरू करा दिया जायेगा। जिसके बाद विभाग से अब प्रशासनिक स्वीकृति ली जाएगी। इसको स्वीकृति मिलने पर नए भवन के निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। सारी प्रक्रिया पूरी होने पर नए भवन के निर्माण कार्य के हेतु का निविदा निकाला जाएगा। तब निर्माण कार्य शुरू करेगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है है कि इस साल जून तक सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। जुलाई से इसके निर्माण कार्य को शुरू करा दिया जायेगा। मामले में मुजफ्फरपुर जिला राजस्व अभिलेखागार के वरीय उप समाहर्ता सौरभ राज ने बताया कि मुख्यालय से ही इसकी स्वीकृति पूर्व में ही मिल चुकी है। अभिलेखों के बेहतर तरीके से रखरखाव को लेकर यह आवश्यक है। आपको बता दें कि पहले से जो रिकार्ड रूम बना है, वह तो रहेगा ही। नवनिर्माण होने के बाद सभी कार्य वहीं से होंगे।

विज्ञापन


अत्याधुनिक भवन का निर्माण भूकंपरोधी होगा
मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीटीओ के समीप नए अभिलेखागार का निर्माण होना है। इसके लिए जमीन चिह्नित किया गया है और यहां पर पहले से पूर्व से एक जर्जर प्रशासनिक भवन है। भवन निर्माण विभाग इसे तोड़कर एक नया भवन बनाया जाएगा। बता दें बनने वाले इस भवन 70 फीट चौड़ी और 200 फीट लंबी जमीन में बनेगा। यह भवन पूरी तरह मॉडल होगा। अभी वर्तमान भवन में अभिलेखों का रख-रखाव करने में काफी परेशानी होती है। अब इस नए भवन के बनने से इसमें वाहन पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। यही नहीं बल्कि यह अत्याधुनिक भवन का निर्माण भूकंपरोधी होगा जो बेहद मजबूत और टिकाऊ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed