{"_id":"68e0dcf4b2a4583fed0b402d","slug":"north-bihar-rainfall-crisis-muzaffarpur-flooded-shiher-crop-damage-ara-drain-overflow-2025-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बारिश से हाहाकार, मुजफ्फरपुर स्टेशन डूबा, शिवहर में फसल बर्बाद, आरा में नाले बने आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बारिश से हाहाकार, मुजफ्फरपुर स्टेशन डूबा, शिवहर में फसल बर्बाद, आरा में नाले बने आफत
Sat, 04 Oct 2025 02:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर/आरा/शिवहर

Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:54 PM IST
सार
उत्तर बिहार में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुजफ्फरपुर, शिवहर और आरा में जलजमाव से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में जलजमाव से शहर की रफ्तार थमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में लगातार हो रही बारिश से शहर की स्थिति बदतर हो गई है। स्टेशन रोड, रामबाग, चकबसू, ब्रह्मपुरा, इमली चट्टी रोड, बस स्टैंड और गन्नीपुर इलाकों में बारिश का पानी भर गया है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 और 8 पर भी पानी जमा हो गया है, जिससे ट्रेन परिचालन पर आंशिक असर पड़ा है। यात्रियों को स्टेशन के प्रवेश द्वार से लेकर प्लेटफार्म तक भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, नगर निगम के जलनिकासी के इंतजामों पर फिर सवाल उठने लगे हैं।
मुजफ्फरपुर जिले में लगातार बारिश होने से मुजफ्फरपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। यह घटना मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा और मनिका चौक के पास हुई। पेड़ गिरने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। वहीं जिले के कई इलाकों में लगातार बारिश से जलजमाव कई फीट तक हो गया है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

शिवहर में धान की फसल पर संकट
- फोटो : अमर उजाला
शिवहर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, धान की फसल पर संकट
शिवहर जिले में शनिवार की अहले सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे जिले को पानी-पानी कर दिया है। आठ घंटे से लगातार हो रही बारिश ने सड़कों को तालाब में बदल दिया है। ग्रामीण इलाकों में खेतों में पानी भरने से धान की फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। तेज आंधी से कई खेतों में धान की फसल गिर गई है, जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। थाना रोड, पुराना बस स्टैंड, सेंट्रल बैंक रोड, वार्ड-06, वार्ड-10 और कलेक्ट्रेट रोड जैसे इलाकों में जलनिकासी पूरी तरह ठप है। तेज हवा और बारिश से कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है।

आरा में नाले का पानी बना मुसीबत
- फोटो : अमर उजाला
आरा में हनुमान मंदिर के पास नाले का पानी बना मुसीबत
आरा शहर में मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रमना स्थित हनुमान मंदिर के आसपास नाले का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है। रमना मैदान, जज मोड़ और बाबू बाजार रोड समेत कई इलाकों में जलजमाव से हालात बिगड़ गए हैं। मंदिर के पुजारी सुमन बाबा ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि “हर साल यही स्थिति होती है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग विधानसभा चुनाव में जवाब देंगे।

बारिश की वजह से परेशान हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन अलर्ट पर, लोगों से घरों में रहने की अपील
जिलाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। कृषि विभाग ने किसानों को खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी है। लगातार बारिश से पूरे उत्तर बिहार के कई जिले प्रभावित हैं और प्रशासन राहत एवं मरम्मत कार्यों में जुटा हुआ है।

गोपालगंज सदर अस्पताल में मूसलाधार बारिश के बाद जलजमाव
- फोटो : अमर उजाला
गोपालगंज जिले के सदर अस्पताल में लगातार बारह घंटे बारिश के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य हिस्सों में घुटने तक पानी भर गया, जिससे मरीज और उनके परिजन भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस जलजमाव के कारण कई मरीज बिना इलाज कराए ही घर लौटने को मजबूर हुए।
अस्पताल के अंदर पानी भरने से जरूरी चिकित्सा उपकरण, जैसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और व्हीलचेयर, डूब गए हैं। इससे अस्पताल की सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि इस स्थिति से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है, जो मरीजों के लिए नया संकट बन सकता है।

रोहतास में आंधी-बारिश से तबाही
- फोटो : अमर उजाला
रोहतास जिले में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ टीम, नगर निगम सासाराम, आपदा विभाग सहित अन्य विभाग राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।
कई गांव जलमग्न
सासाराम और डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पहाड़ी नदियों से भारी मात्रा में पानी आने के कारण पूरा क्षेत्र झील में तब्दील हो गया है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को घरों से सुरक्षित निकालने में जुटी हुई है। इन इलाकों में फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं, आंधी पानी से जिले के कई हिस्सों में कच्चे मकान गिर गए हैं। ज्यादातर दलित बस्तियों से इस तरह की तस्वीरें सामने आईं हैं। कई परिवार बेघर हो गए हैं और लोग अपने बाल बच्चों एवं मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हैं।