{"_id":"67befa666bdc1795cb049ab7","slug":"nitish-cabinet-expansion-motilal-prasad-became-minister-from-utensil-shopkeeper-nitish-cabinet-expansion-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitish Cabinet Expansion: बर्तन दुकानदार से मंत्री बने मोतीलाल प्रसाद, नीतीश कैबिनेट विस्तार में मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitish Cabinet Expansion: बर्तन दुकानदार से मंत्री बने मोतीलाल प्रसाद, नीतीश कैबिनेट विस्तार में मिली जगह
Wed, 26 Feb 2025 04:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Feb 2025 04:57 PM IST
सार
Motilal Prasad: सीतामढ़ी के रीगा विधान सभा क्षेत्र से मोतीलाल प्रसाद निर्वाचित हैं, वे भाजपा के विधायक हैं। प्रसाद पहली बार वर्ष 2010 में रीगा विस क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीते थे।
विज्ञापन
मोतीलाल प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतीलाल प्रसाद सीतामढ़ी जिले के रीगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। वे पहली बार 2010 में चुनाव जीते। 2015 में हार गए, लेकिन 2020 में फिर चुनाव जीते। उनके पिता पंचम साह पूर्वी चंपारण के रक्सा गांव के निवासी थे। मोतीलाल प्रसाद वैश्य समाज से आते हैं और उनके परिवार की बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र में दुकान है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रसाद पहली बार वर्ष 2010 में रीगा विस क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर जीते थे। वर्ष 2016 में फिर प्रसाद को भाजपा ने टिकट दिया था, लेकिन वे कांग्रेस के प्रत्याशी अमित कुमार टुन्ना से चुनाव हार गए थे। वर्ष 2020 में प्रसाद एक बार फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते, जो अब तक है।विधायक प्रसाद वर्ष 1976 में मैट्रिक पास किए थे। वे 1990 में डीडीएम कॉलेज, बैरगनिया से इंटर पास किए थे। उसके बाद पढ़ाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि विधायक प्रसाद की बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र में पेटी/बक्सा की दुकान है, जहां फिलहाल उनके दोनों पुत्र बैठते हैं। विधायक प्रसाद के पिता पंचम साह मूलरूप से पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड के रक्सा गांव के निवासी थे। पंचम साह बैरगनिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में आकर बस गए थे। तब से उनका परिवार यही रह रहा है। विधायक के पिता पंचम साह पेटी/बर्तन की दुकान में हुक्का भी बेचते थे। इस कारण स्थानीय लोग साह को हुक्का वाला के नाम से भी जानते/पुकारते थे।
विधायक प्रसाद शुरुआती दिनों से भाजपा से जुड़े रहे हैं। वे समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। इसी कारण इनके जैसे साधारण कार्यकर्ता को भाजपा ने टिकट दिया था। विधायक ने वर्ष 2020 में विस चुनाव में नामांकन पत्र में चार मुकदमें का जिक्र किया था। विधायक प्रसाद वैश्य समाज से आते है। रीगा विस क्षेत्र में वैश्य वोटरों की अच्छी तादाद है। विधायक प्रसाद वैश्य समाज से मंत्री बनने वाले जिले के तीसरे विधायक होंगे। इससे पूर्व वैश्य समाज से सीतामढ़ी के पूर्व विधायक सुनील कुमार पिंटू और पुपरी विधानसभा से पूर्व विधायक रामवृक्ष चौधरी मंत्री बने थे।
मोतीलाल प्रसाद दूसरी बार के विधायक हैं और वैश्य समाज से आते हैं। वह पहली बार 2010 में बीजेपी की टिकट पर चुनाव में जीतकर विधायक बने और विधानसभा पहुंचे। लेकिन 2015 में जदयू के आरजेडी के साथ गठबंधन होने की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन किस्मत ने एक बार फिर उनका साथ दिया और वह 2020 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे और अब मंत्री पद की शपथ लिए।