फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   NEET: Police will go to Prayagraj as soon as they get arrest warrant of scholars Hukma Ram and Raj Pandey

NEET: स्कॉलर हुकमा राम-राज पांडेय का गिरफ्तारी वारंट मिलते ही प्रयागराज जाएगी पुलिस, बैंक डीटेल-CDR जांच जारी

Mon, 01 Jul 2024 01:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 01 Jul 2024 01:05 PM IST
सार

NEET Exam Fraud: फरार स्कॉलर हुकमा राम और राज पांडेय का गिरफ्तारी वारंट मिलते ही पुलिस प्रयागराज और बाड़मेर जाएगी। फिलहाल पुलिस इस नेक्सस का खुलासा करने के लिए आरोपियों के बैंक डीटेल और सीडीआर की जांच कर रही है।

विज्ञापन
NEET: Police will go to Prayagraj as soon as they get arrest warrant of scholars Hukma Ram and Raj Pandey
पुलिस गिरफ्तारी वारंट मिलने का इंतजार कर रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफरपुर में नीट परीक्षा के दौरान मालीघाट स्थित एक निजी स्कूल के सेंटर से स्कॉलर हुकमा राम और परीक्षार्थी राज पांडेय फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी वारंट का ऑर्डर मिलते ही एक बार फिर से पुलिस प्रयागराज और बाड़मेर जाएगी। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जोधपुर और प्रयागराज से आरोपियों के नाम-पते का सत्यापन करके लौटने के बाद मिठनपुरा थाना पुलिस ने वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। केस के आईओ पीएसआइ मिथुन कुमार की ओर से यह आवेदन दाखिल किया गया है। इसके साथ ही पुलिस इस मामले में प्रयागराज में एक्टिव सॉल्वर गैंग की तलाश करेगी। इसके लिए पुलिस राज पांडेय और उसके पिता ऑर्थो चिकित्सक आर पांडेय के बैंक खाते को खंगाल रही है। वहीं, अब तक की जांच के बाद कोर्ट से वारंट की अर्जी पर स्वीकृति जल्द ही मिलने के बाद इश्तिहार से लेकर कुर्की तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस मामले में अब तक सभी आरोपी फरार हैं। इधर, पुलिस स्कॉलर हुकमा राम और उसके पिता व दोस्त समेत उसके कई करीबियों के मोबाइल कॉल डिटेल्स रिपोर्ट खंगाल रही है। इस मामले में स्कॉलर हुकमा राम किस सॉल्वर गैंग से जुड़ा हुआ था, उस गैंग के पूरे नेक्सस को मिठनपुरा थाना पुलिस ट्रेस करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित पूरी जांच प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रही हैं। जोधपुर और इलाहाबाद से जांच कर लौटी पुलिस टीम ने सिटी एसपी को अपनी पूरी जांच रिपोर्ट सौंपी थी। गौरतलब है कि बीते पांच मई को जोधपुर एम्स का परीक्षार्थी हुकमा राम इलाहाबाद के डॉक्टर के बेटे राज पांडे की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। इसके लिए उसे चार लाख रुपये मिलने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed