{"_id":"6a1b9fbb050e97bb440d5e47","slug":"ncb-raids-rock-motihari-with-reports-of-seizure-of-over-rs-50-lakh-in-cash-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4342402-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोतिहारी में NCB की बड़ी रेड! 50 लाख से ज्यादा कैश मिलने की चर्चा, ड्रग्स नेटवर्क के खुलासे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोतिहारी में NCB की बड़ी रेड! 50 लाख से ज्यादा कैश मिलने की चर्चा, ड्रग्स नेटवर्क के खुलासे की आशंका
Sun, 31 May 2026 08:57 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:57 AM IST
सार
Bihar: मोतिहारी में एनसीबी ने ड्रग्स और गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पानी टंकी रोड और चांदमारी इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी में 50 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
एनसीबी की रेड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी में नशे के कारोबार के खिलाफ नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित ड्रग्स तस्करों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। नगर थाना क्षेत्र के पानी टंकी रोड और चांदमारी इलाके में हुई इस कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कई दिनों की रेकी के बाद की गई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, एनसीबी की टीम ने कई दिनों तक गुप्त रूप से रेकी करने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक गुमटी संचालित करने वाला किराना दुकानदार भी शामिल बताया जा रहा है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
50 लाख रुपये से अधिक नकदी मिलने की चर्चा
जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान करीब 50 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद होने की चर्चा है। नकदी की मात्रा इतनी अधिक बताई जा रही है कि उसकी गिनती के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी। हालांकि, बरामद राशि और अन्य सामान को लेकर एनसीबी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
ड्रग्स और गांजा तस्करी की शिकायतों पर चला अभियान
बताया जा रहा है कि एजेंसी को इलाके में ड्रग्स और गांजा के अवैध कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी इनपुट के आधार पर यह विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हर तरफ इस ऑपरेशन की चर्चा होती रही।
मोबाइल, बैंक लेन-देन और संपर्कों की जांच
एनसीबी अब हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल फोन, बैंक लेन-देन और उनके संपर्कों की गहन जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस कार्रवाई के जरिए नशे के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ और जांच आगे बढ़ने के साथ कई और नाम सामने आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: घर से सिर्फ 50 कदम दूर मौत! तेज रफ्तार बाइक ने ली आदमी की जान, डॉक्टर पर भी लगा गंभीर आरोप
जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
फिलहाल एजेंसी पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है। आधिकारिक बयान और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बरामदगी, हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका और पूरे नेटवर्क की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।