फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Namo Marathon organised in Muzaffarpur under Seva Pakhwada on PM Modi's birthday

Bihar: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा, मुजफ्फरपुर में 5 किलोमीटर का "नमो मैराथन" का हुआ आयोजन

Sun, 21 Sep 2025 10:06 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 10:06 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मुजफ्फरपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत पांच किलोमीटर की "नमो मैराथन" का आयोजन किया गया। यह मैराथन युवाओं को नशे से दूर रखने और देश में आपसी एकता व अखंडता बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

विज्ञापन
Namo Marathon organised in Muzaffarpur under Seva Pakhwada on PM Modi's birthday
मुजफ्फरपुर में सेवा पखवाड़ा के तहत "नमो मैराथन" का हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आज पूरे देश में “नमो मैराथन” का आयोजन किया गया। यह मैराथन नशे की लत से युवाओं को दूर रखने और देश में आपसी एकता एवं अखंडता बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शहर के एतिहासिक एल एस कॉलेज मैदान से मुजफ्फरपुर क्लब के मैदान तक लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर यह दौड़ आयोजित की गई। मैराथन को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंद्र मिश्रा और प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ स्पीकर चौक, कलमबाग रोड, मोतीझील पुल, कल्याणी, जवाहरलाल रोड, सरैयागंज टॉवर और कंपनी बाग होते हुए क्लब मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान "भारत माता की जय" के नारे खूब गूंजे।
विज्ञापन


मैरेथन का एकत्रीकरण प्रातः 6:30 बजे शुरू हुआ, जहां भाजपा और युवा मोर्चा ने प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरण किया। इसके बाद प्रातः 7:00 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से मैराथन में शामिल लोगों को संबोधित किया, जिससे युवाओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। 7:30 बजे नेताओं और बीजेपी के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को औपचारिक रूप से शुरू किया।
विज्ञापन


पढ़ें: मिट्टी लाने गईं तीन किशोरियां तालाब में डूबीं, गांव में एक साथ उठी तीन चिताएं; पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मैराथन का समापन कंपनी बाग स्थित क्लब मैदान में किया गया। मैराथन में शामिल विजेताओं को बाद में पार्टी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा ने कहा कि देश की आपसी एकता और अखंडता बनाए रखना प्रधानमंत्री का सपना है, जिसे हम पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत मनाया जा रहा है और आज के आयोजन में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम नशे से मुक्ति और देशवासियों में संकल्प की भावना जगाने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed