फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Three teenage girls drowned while fetching mud from a puja pond.

Bihar News: मिट्टी लाने गईं तीन किशोरियां तालाब में डूबीं, गांव में एक साथ उठी तीन चिताएं; पसरा मातम

Fri, 19 Sep 2025 09:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 19 Sep 2025 09:59 PM IST
सार

Bihar: घटना के समय तालाब के पास बकरी चरा रहे एक बच्चे ने यह दृश्य देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद तीनों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Bihar News: Three teenage girls drowned while fetching mud from a puja pond.
मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव में शुक्रवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। पूजा के लिए मिट्टी लाने गई तीन किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक साथ तीन बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान विनोद ठाकुर की 12 वर्षीय बेटी अमृता कुमारी, रामनाथ ठाकुर की 13 वर्षीय बेटी संगीता कुमारी और राजकुमार ठाकुर की 14 वर्षीय बेटी किरण कुमारी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, तीनों किशोरियां दीपावली व दुर्गा पूजा को लेकर मिट्टी के दीये बनाने के लिए तालाब से मिट्टी लाने गई थीं। इस दौरान पैर फिसलने से एक बच्ची तालाब में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों भी गहरे पानी में चली गईं और तीनों की डूबकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; सीवान में बेखौफ बदमाशों का कहर! पेट्रोल पंप पर नोजलमैन को मारी गोली, हालत गंभीर

घटना के समय तालाब के पास बकरी चरा रहे एक बच्चे ने यह दृश्य देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद तीनों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर जाले थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed