{"_id":"661530c7b18f6b1da80b426e","slug":"muzaffarpur-two-real-sisters-who-went-to-take-bath-in-the-river-died-due-to-drowning-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छोटी बहन को डूबते देखा तो बचाने के लिए कूदी; मुजफ्फरपुर में दो सगी बहनों की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छोटी बहन को डूबते देखा तो बचाने के लिए कूदी; मुजफ्फरपुर में दो सगी बहनों की नदी में डूबकर मौत
Tue, 09 Apr 2024 06:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 09 Apr 2024 06:24 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिले के सिसवा गांव में नदी में नहाने गई दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। छोटी बहन को बचाने में बड़ी बहन भी डूब गई। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
दो बहनों की डूबने से मौत
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में दो सगी बहनों के डूबने से मौत हो गई। नहाने गई छोटी बहन को डूबने से बचाने में बड़ी बहन भी पानी में उतर गई। दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार दोनों बहने घर के पास पोखड़ में नहाने गई थीं। इस दौरान में छोटी बहन गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। छोटी बहन की आवाज सुनकर बड़ी बहन उसको बचाने के लिए गहराई में चली गई। तैरना न आने की वजह से दोनों बहने पानी में डूब गईं। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला और स्थानीय PHC में ले गए। वहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर के परिजन में चीख पुकार मची हुई है। किशोरियों की पहचान जिले के बरूराज थाना क्षेत्र इलाके के सिसवा गांव निवासी संजय ठाकुर की 16 वर्षीय रिद्धि कुमारी और 15 वर्षीय प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।
मामले में बरूराज थाना के SHO संजीव कुमार दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में दो बहनों की डूबने से मौत हुई है। दोनों को स्थानीय ग्रामीण और गोताखोर की मदद से निकाला गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।