फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Shivji Ram Murder case solved acquaintance called and then got him killed seven accused arrested

Shivji Ram Murder Case: हत्याकांड का खुलासा, परिचित ने कॉल कर बुलाया और फिर करवाई थी हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Jul 2024 05:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jul 2024 05:38 PM IST
सार

परिचित ने पहले फोन कॉल कर बुलाया और फिर हत्या करवा दी। महिला के पास बरामद मोबाइल फोन से मामले का राज खुला। फिर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Shivji Ram Murder case solved acquaintance called and then got him killed seven accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने सकरा थाना एरिया में हुई पशु व्यापारी शिवजी राम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। साथ ही महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मृतक की बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है। सकरा थाना एसएचओ राजू पाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मृतक से 40 हजार नकदी, बाइक और मोबाइल लूटा गया था।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है, पशु व्यापारी शिवजी राम 16 मई को दिन में पशु की खरीद बिक्री कर घर लौट रहा था। उस दिन 40 हजार रुपये नकदी लेकर लौट रहा था। तभी इसकी जानकारी उसके परिचित और जान-पहचान वाले रमेश महतो को लगी। उसके बाद उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट करने की प्लानिंग किया, जिसके बाद मृतक शिवजी राम को कॉल करके बुलाया और फिर जहांगीरपुरी इलाके में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे हत्या कर उसके रुपये, मोबाइल और बाइक लेकर फरार हो गए। मृतक की मोबाइल को गायघाट थाना क्षेत्र की महिला के हाथ में सस्ते दाम में बेच दिया।
विज्ञापन


मृतक की मोबाइल फोन से खुला घटना का राज
घटना के बाद आरोपियों ने महिला चंदा देवी गायघाट थाना क्षेत्र निवासी को मृतक के फोन को सस्ते दाम में बेच दिया था। इसके बाद सभी आरोपी मौके से चले गए थे। घटना के एक हफ्ते के बाद मृतक शिवजी राम को मोबाइल फोन को महिला के द्वारा लगातार प्रयोग किया जाने लगा, जिसके बाद सकरा थाना की पुलिस अपनी तकनीक और मानवीय अनुसंधान की मदद से इस कांड में शामिल आरोपी का सुराग ढूंढ कर पहुंची। महिला चंदा देवी से बरामद फोन की पूछताछ के बाद इस मामले में अन्य आरोपी को पकड़ा गया, उसके बाद मृतक की बाइक को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में DSP अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए SHO सकरा थाना एसएचओ राजू कुमार पाल के द्वारा एक टीम बनाई, जिसमे अनुसंधान के क्रम में इस बात का खुलासा हुआ है कि मृतक की हत्या 40 हजार रुपये और मोबाइल फोन की बरामदगी की गई। कुल सात लागों की गिरफ्तारी की गई आर गिरफ्तार आरोपी में रोशन कुमार मिरापुर थाना सकरा, मनोज कुमार मिरापुर थाना सकरा, राकेश भगत उर्फ केशव भगत मिरापुर, रमेश महतो मिरापुर, दिनेश महतो मिरापुर, रोशन कुमार मिरापुर थाना सकरा जिला और चंदा देवी गायघाट जिला मुजफ्फरपुर के रूप में किया गया है।


पुलिस ने इस मामले में मृतक की काला रंग का पैशन प्रो-बाइक और मोबाइल फोन को बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए अपराधी में कई लुटेरे हैं और एक आरोपी रोशन कुमार के ऊपर लूट-छीनैती के मामले पूर्व से दर्ज रहे हैं। अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed