फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Retired army officer kidnapped money transferred at gunpoint thrown out of moving car after loot

Bihar Crime: रिटायर्ड आर्मी अफसर का अपहरण, पिस्तौल सटाकर ट्रांसफर करवाए पैसे; लूटपाट के बाद चलती कार से फेंका

Sat, 22 Feb 2025 06:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Feb 2025 06:37 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने रिटायर्ड आर्मी अफसर का अपहरण कर लिया। फिर पिस्तौल सटाकर नकदी लूटी और एटीएम से पैसे भी ट्रांसफर करवा लिए। फिर लूटपाट के बाद उन्हें चलती कार से फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Retired army officer kidnapped money transferred at gunpoint thrown out of moving car after loot
पीड़ित रिटायर्ड आर्मी अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर का अपहरण कर लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लौट रहे 65 वर्षीय जुगल राय को कार सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर अगवा कर लिया, नकदी लूट ली और एटीएम कार्ड से 21 हजार रुपये ट्रांसफर कराने के बाद उन्हें चलती कार से सड़क किनारे फेंक दिया। घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

विज्ञापन

 
गांव जाने के लिए बस का कर रहे थे इंतजार
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित जुगल राय शाहपुर मरीचा गांव के निवासी हैं। वह चार साल पहले आर्मी के RST पद से रिटायर हुए थे। वह अपने परिवार के साथ सिलीगुड़ी में रहते थे और मंगलवार को अपने पुश्तैनी घर लौटने के लिए बस से मुजफ्फरपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन

 
रामदयालु ओवरब्रिज के पास वह अपने गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी कार सवार बदमाशों ने अचानक वहां आकर उन्हें जबरन गाड़ी में बैठा लिया। अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनसे पहले 20 हजार रुपये नकदी लूट ली और फिर एटीएम कार्ड से 21 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चलती कार से धक्का देकर सड़क पर फेंका
लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने पीड़ित को काजीइंडा चौक के पास चलती गाड़ी से धक्का देकर फेंक दिया, जिससे वह चोटिल हो गए। किसी तरह उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी और सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। जुगल राय ने बताया कि रात में सिलीगुड़ी से बस से आया था और रामदयालु में उतरकर गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी कुछ लोग कार से आए और मुझे जबरन अंदर खींच लिया। उन्होंने हथियार दिखाकर पैसे लूटे और फिर चलती गाड़ी से धक्का देकर भाग निकले।

 
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस हरकत में आ गई। फिर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी और अपराधियों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed