फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: The body of a labor contractor missing for two days was found in the Budhi Gandak river

Bihar News: दो दिन से लापता लेबर कांट्रैक्टर का शव बूढ़ी गंडक नदी में मिला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 23 Nov 2024 02:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Nov 2024 02:31 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में दो दिन से लापता 28 वर्षीय लेबर कांट्रैक्टर अविनाश कुमार का शव शनिवार को बूढ़ी गंडक नदी में मिला। शव की पहचान उसके आईडी कार्ड से हुई।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: The body of a labor contractor missing for two days was found in the Budhi Gandak river
नदी किनारे इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में बीते दो दिनों से लापता लेबर कांट्रैक्टर का शव बूढ़ी गंडक नदी में मिला। जानकारी के बाद मौके पर उमड़ी स्थानीय लोगों की भीड़। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है। मृतक के पास से आईडी कार्ड बरामद हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अविनाश कुमार शेखपुर ढाब निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार 12 बजे शहर के अखाड़ा घाट पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी में उपलाता हुआ एक शव को देखा गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मामले की जानकारी स्थानीय सिकंदरपुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पानी से निकाला। इसी दौरान में शव की जांच पड़ताल से उसके पास से ID कार्ड मिला जिसके बाद उसकी पहचान किया गया। मामले की जानकारी मृतक के परिजन को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन में शव की शिनाख्त की। 
विज्ञापन


बताया कि इसका नाम बबन सिंह के पुत्र 28 वर्षीय अविनाश कुमार के रूप में हुई है। वह लेबर का कॉन्ट्रेक्टर के रूप में काम करता था। इन दिनों शादी के लगन में व्यस्त रहता था और देर रात काम के सिलसिले में आया जाया करता था। बीते दो दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। आज उसका शव बूढ़ी गंडक नदी में देखा गया है। घटना के कारण की जांच किया जा रहा है। हत्या या आत्महत्या के बिंदुओं पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची सिकंदरपुर थाना पुलिस के ASI जे पी सिंह ने बताया कि एक शव के मिलने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। शव की पहचान कर ली गई है शव को कब्जे में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजन के के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed