फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Temple pillar fell during worship, many people were injured; chaos prevailed at spot

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पूजन के दौरान गिरा मंदिर का खंभा, कई लोग हुए घायल; मौके पर बनी अफरातफरी की स्थिति

Wed, 03 Jul 2024 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Jul 2024 07:38 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि घायलों की जानकारी ली गई है। सभी ठीक हैं और सभी घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। शादी समारोह को लेकर लड़की के शादी के पहले देवता पूजन के लिए आए थे। अचानक मंदिर के बाहर का खंभा गिर गया था।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Temple pillar fell during worship, many people were injured; chaos prevailed at spot
खंभा गिरने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में शाम को शादी को लेकर देवता पूजन करने गए लोगों पर मंदिर का खंभा गिर गया। इस हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान मौके पर 50 से अधिक लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई इस घटना में गंभीर घायल नहीं हुआ। घटना देर शाम की अहियापुर थाने क्षेत्र के भीखनपुर के पास की बताई गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शादी को लेकर देवता और अन्य विधि विधान पूजन को लेकर लड़की पक्ष के लोग पूजन के लिए मंदिर में पहुंचे। इस दौरान डीजे की तेज आवाज थी, तभी देखते-देखते मंदिर के बाहर बिना छत का खभां अचानक भरभरा कर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में कई महिलाएं और लड़कियां आ गईं। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं, अन्य लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। कई लोगों का सिर फट गया और कई को गंभीर चोट आई। इसके बाद घायल हुए लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन




इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि घायलों की जानकारी ली गई है। सभी ठीक हैं और सभी घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। शादी समारोह को लेकर लड़की के शादी के पहले देवता पूजन के लिए आए थे। अचानक मंदिर के बाहर का खंभा गिर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed