फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Police dug out grave of a woman in presence of magistrate, allegation of dowry murder

Dowry Muerder: पुलिस ने कब्र खोदकर निकाली महिला की लाश, मौके पर मजिस्ट्रेट भी रहे मौजूद; जानें मामला

Sat, 25 Jan 2025 05:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 25 Jan 2025 05:54 PM IST
सार

Muzaffarpur News: ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि महिला की हत्या और शव को गाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Police dug out grave of a woman in presence of magistrate, allegation of dowry murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस तथा मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के बड़ा बैजनाथ गांव में दहेज उत्पीड़न और हत्या के एक सनसनीखेज मामले में महिला की लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका की पहचान छपरा जिला निवासी नूरजहां खातून के रूप में की गई है। परिजनों ने महिला के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने और शव को छिपाने के लिए कब्रिस्तान में गाड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
दहेज हत्या का लगा आरोप
मृतका नूरजहां खातून के मायकेवालों ने बताया कि उनकी बेटी पर शादी के बाद से ही बाइक और अन्य दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। नूरजहां ने कई बार अपनी परेशानी के बारे में बताया था। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। फिर सबूत छिपाने के लिए शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया।
विज्ञापन

 
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोदी गई कब्र
मामले में मृतका के परिजनों ने बरूराज थाना में हत्या और शव छिपाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कड़ी सुरक्षा के बीच कब्र को खोदकर शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान मृतका के परिजनों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
कब्र से शव निकालने के दौरान मृतका की मां और अन्य परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी बार-बार फोन पर ससुराल में हो रहे उत्पीड़न और दहेज की मांग का जिक्र करती थी। मां ने कहा कि हमें डर था कि वह लोग कुछ गलत करेंगे, लेकिन हमारी बेटी को बचाने का मौका नहीं मिला।
 
वहीं, ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि महिला की हत्या और शव को गाड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति के बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने कहा कि इस मामले में नामजद आरोपी मो. नाजिर हुसैन और अन्य के खिलाफ जांच जारी है। पुलिस ने मृतका के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। इस घटना ने एक बार फिर से दहेज प्रथा के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है। मृतका के परिवार और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। मामले में पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed