फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Pappu Yadav Meets Victims of Deoria Incident, Calls It Worse Than Jallianwala Bagh

Muzaffarpur News: देवरिया कांड के पीड़ित परिवारों से मिले पप्पू यादव, बोले- जलियांवाला बाग से भी बुरा है मामला

Wed, 28 May 2025 01:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 28 May 2025 01:41 PM IST
सार

बंगरा गांव में पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ की गई कथित मारपीट के मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस मामले में त्वरित कदम उठाने की बात की।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Pappu Yadav Meets Victims of Deoria Incident, Calls It Worse Than Jallianwala Bagh
देवरिया कांड पीड़ितों से मिलने पहुंचे सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में पुलिस द्वारा महिलाओं पर की गई कथित बर्बर पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार देर शाम पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया और घटना की तीखी निंदा की।

विज्ञापन


सांसद पप्पू यादव ने इस दौरान मौके से ही एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को फोन कर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस जनता की रक्षक है, भक्षक कैसे बन गई? उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और वे इस मामले में पूरी मजबूती से पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला?

देवरिया थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में कई थानों की पुलिस टीम पर आरोप है कि उन्होंने 14 मई की रात गांव में घुसकर महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया और बेरहमी से उनकी पिटाई की। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने जाति पूछकर महिलाओं को निशाना बनाया और बर्बरता की सारी सीमाएं लांघ दीं। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के पटना के कार्यक्रम का समय बदला; चार घंटे तक बंद रहेंगे कई मार्ग


मामला सामने आने के बाद राजद की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा था। पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है और ग्रामीण एसपी विद्यासागर को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह घटना जलियांवाला बाग से भी ज्यादा अमानवीय है। आखिर किस अपराध और वारंट के तहत रात के अंधेरे में पुलिस ने घरों में घुसकर ऐसा बर्ताव किया? इससे पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठते हैं। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed