फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News Kanwariyas will get to see Baba live in Sawan preparations have begun

Muzaffarpur News: सावन में कांवड़ियों को होगा बाबा गरीबनाथ का लाइव दर्शन, तैयारियां शुरू

Fri, 19 Jul 2024 11:56 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 11:56 AM IST
सार

सावन में कांवड़ियों को बाबा का लाइव दर्शन होगा। अरघा से जलाभिषेक के साथ एलईडी से कांवड़िये जलाभिषेक देख सकेंगे।

विज्ञापन
Muzaffarpur News Kanwariyas will get to see Baba live in Sawan preparations have begun
बाबा गरीबनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी 22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन महीने के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं। मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। वहीं, पहलेजा घाट से जलबोझी करके बाबा गरीब नाथ को जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालु को लाइव दर्शन होगा। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है और इसका ट्रायल भी किया जा रहा है। डीएम सुब्रत सेन ने इसको लेकर मंदिर में जायजा लिया है और बचे कार्य को जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


100 KM को दूरी से सारण जिले के दक्षिणवाहिनी गंगा जल को लेकर के पैदल यात्रा करते हुए आने वाले भक्त इस वर्ष भी बाबा गरीब नाथ मंदिर में अरघा के माध्यम से जलाभिषेक को करेंगे। इसको लेकर तैयारी की जा रही है और एक दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। आपको बता दें, अरघा के द्वारा होने वाली जलाभिषेक के दौरान में कांवरिया भक्त अपने जल को बाबा पर चढ़ते हुए सीधा लाइव दर्शन कर सकेंगे। इसको लेकर अरघा के पास ही मंदिर के पास में LED स्कीन लगाई जा रही है। अरघा से जलाभिषेक के दौरान बाबा का दर्शन भक्तों को सीधा नहीं हो पाता था, जिसको लेकर भक्त श्रद्धालु में मायूसी रहती थी। अब उन्हें यह परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 22 जुलाई से शुरू हो रहे देव के देव महादेव के महापर्व में इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन




राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रवेश के साथ ही शहर में अंदर सबसे पहले कांवरिया का जत्था RDS कॉलेज मैदान में बन रहे टेंट सिटी में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद वहां आराम करने के बाद रामदयालु रोड अघोरिया बाजार चौक होते हुए सीधा हरिसभा चौक पहुंचेंगे। जहां से सीधा क्लब रोड होते हुए जिला स्कूल मैदान में जायेंगे। जहां से अमर सिनेमा रोड से बने बैकेंडिंग में प्रवेश करते हुए छोटी कल्याणी चौक से साहु रोड मक्कन शाह चौक होते हुए बाबा गरीब नाथ मंदिर में प्रवेश करेंगे, जहां बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि सावन माह की तैयारी करीब-करीब पूरी कर लिया गया है। अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैलेडिंग का काम अंतिम चरण में चल रहा है। बिजली पानी साफ-सफाई की व्यवस्था करवाई जा रही है। बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास जलाभिषेक के साथ बाबा की लाइव दर्शन LED स्क्रीन के माध्यम से करवाई जायेगी, ताकि भक्त अपने आस्था के जल को बाबा पर चढ़ते हुए देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed