फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Headmaster caught drunk during flag hoisting on Republic Day, Bihar liquor ban violated

Republic Day: झंडोत्तोलन के दौरान नशे में पकड़े गए हेडमास्टर, अब स्कूल में भी उड़ रही शराबबंदी की धज्जियां

Sun, 26 Jan 2025 03:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Jan 2025 03:15 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि हमें ग्रामीणों से सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए हमने हेडमास्टर को स्कूल परिसर से गिरफ्तार किया। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Headmaster caught drunk during flag hoisting on Republic Day, Bihar liquor ban violated
आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्त में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराबबंदी लागू होने के बावजूद बिहार में शराब सेवन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर क्षेत्र का है, जहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को शराब के नशे में झंडोत्तोलन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

 
शराब के नशे में झंडोत्तोलन करने पहुंचे हेडमास्टर
जानकारी के मुताबिक, घटना मीनापुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय धर्मपुर पूर्वी की है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ध्वजारोहण करने पहुंचे। लेकिन नशे में लड़खड़ाते उनके कदम और झंडा फहराने में असमर्थता को देखकर स्थानीय लोगों को उन पर शक हुआ।
विज्ञापन

 
पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को नशे में धुत देखकर तुरंत स्थानीय विधायक मुन्ना यादव और रामपुर हरि थाना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रधानाध्यापक पिछले तीन-चार वर्षों से इस स्कूल में अपनी सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधायक ने उठाए शराबबंदी पर सवाल
मीनापुर के विधायक मुन्ना यादव ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यही है बिहार की शराबबंदी, जहां शिक्षा के मंदिर में तिरंगे का अपमान हुआ। यह बेहद शर्मनाक है कि गणतंत्र दिवस जैसे पवित्र दिन पर सरकारी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में झंडोत्तोलन करने आया।
 
पुलिस की कार्रवाई जारी
मीनापुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि हमें ग्रामीणों से सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए हमने हेडमास्टर को स्कूल परिसर से गिरफ्तार किया। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 
शिक्षा व्यवस्था और शराबबंदी पर सवाल
इस घटना ने न केवल शराबबंदी कानून बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला नशाबंदी की कमियों और सरकारी कर्मचारियों की गैरजिम्मेदाराना हरकतों को उजागर करता है। गणतंत्र दिवस पर हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है। लोग इस बात पर चिंता जता रहे हैं कि शिक्षा के मंदिर में ऐसे कृत्य देश के भविष्य पर क्या प्रभाव डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed