फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Father died half an hour after daughter's farewell, mourning spreads in village

Bihar News: बेटी की विदाई के आधे घंटे बाद ही पिता की मौत, डोली के साथ अर्थी उठने से गांव में पसरा मातम

Mon, 16 Dec 2024 09:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 16 Dec 2024 09:20 PM IST
सार

Muzaffarpur News: ग्रामीणों ने बताया कि रामबाबू चौधरी बेटी की विदाई के समय अत्यधिक भावुक हो गए थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर सैकड़ों ग्रामीण उनके दरवाजे पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Father died half an hour after daughter's farewell, mourning spreads in village
खुशियों के बीच टूटा गमों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के घोसरामा गांव में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। बेटी की शादी और विदाई के महज आधे घंटे बाद पिता की आकस्मिक मृत्यु हो गई। यह घटना रविवार रात की है, जब वार्ड-5 निवासी 55 वर्षीय निवेश रामबाबू चौधरी ने अपनी छोटी बेटी कुमारी सूर्या की शादी के सभी मांगलिक कार्यक्रम पूरे किए।

विज्ञापन

 
बेटी की विदाई के तुरंत बाद पिता की मौत
जानकारी के मुताबिक, सूर्या की बारात औराई प्रखंड के सहिला हथौड़ी से आई थी। शादी की सभी रस्में हंसी-खुशी संपन्न हुईं और सोमवार सुबह सूर्या की विदाई भी हो गई। बेटी की विदाई के दौरान रामबाबू चौधरी बेहद भावुक हो गए। विदाई के कुछ ही समय बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों का मानना है कि बेटी की विदाई का गम उनके लिए असहनीय हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
पिछले दिनों हुई थी बेटे की शादी
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले, 11 दिसंबर को रामबाबू चौधरी के छोटे बेटे रोशन की भी शादी हुई थी। परिवार में दो-दो खुशियों के बीच यह असामयिक मौत सभी के लिए भारी आघात बन गई। रामबाबू चौधरी अपने पीछे चार बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग, जो शादी के माहौल से लौटे थे, इस खबर को सुनकर फिर चौधरी के घर लौट आए। पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भावुक हुए ग्रामीण
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि रामबाबू चौधरी बेटी की विदाई के समय अत्यधिक भावुक हो गए थे। उनकी मृत्यु की खबर सुनकर सैकड़ों ग्रामीण उनके दरवाजे पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में सहारा देने का प्रयास किया।

 
अचानक मौत से टूट गया परिवार
रामबाबू चौधरी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, लेकिन शादी के कार्यक्रम के लिए उन्होंने खुद को संभाला हुआ था। उनकी आकस्मिक मौत ने खुशियों के माहौल को शोक में बदल दिया। ग्रामीणों ने इसे नियति की कठोरता बताया और पूरे परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed