फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Drug nexus linked to Bihar from Myanmar to Himachal exposed, NCB arrests smuggler

Bihar News: म्यांमार से हिमाचल तक बिहार से जुड़े ड्रग्स नेक्सस का पर्दाफाश, NCB ने तस्कर को पकड़ा

Sun, 22 Dec 2024 07:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 22 Dec 2024 07:47 PM IST
सार

Muzaffarpur News: NCB अधिकारियों का कहना है कि म्यांमार, लाओस और थाईलैंड के ड्रग्स माफिया बेहद सक्रिय हैं। ये गिरोह भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्यों के जरिये भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते हैं और मादक पदार्थों की सप्लाई को अंजाम देते हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Drug nexus linked to Bihar from Myanmar to Himachal exposed, NCB arrests smuggler
मादक पदार्थ तस्कर स्लीपर कोच से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रग्स के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पश्चिम चंपारण जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर म्यांमार से होते हुए दीमापुर (नागालैंड) से मादक पदार्थ की खेप लेकर हिमाचल प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के ड्रग माफियाओं तक पहुंचाने की योजना में था। पकड़े गए आरोपी के पास से दो किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन

 
स्लीपर कोच से पकड़ा गया तस्कर
NCB को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना थी कि म्यांमार के रास्ते अफीम और मार्फीन जैसे मादक पदार्थ भारत में पहुंच रहे हैं और इन्हें राष्ट्रीय राजधानी समेत अन्य बड़े शहरों में सप्लाई किया जा रहा है। इसी सिलसिले में NCB की टीम ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मदद से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस की स्लीपर कोच S1 में सवार आरोपी महादेव यादव को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार तस्कर पश्चिम चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव का रहने वाला है। वह डिब्रूगढ़ से अवध-आसाम एक्सप्रेस में सवार होकर अपनी खेप को बिहार के रास्ते दिल्ली और हिमाचल ले जाने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अंतरराष्ट्रीय ड्रग चेन से जुड़े तार
NCB अधिकारियों का कहना है कि म्यांमार, लाओस और थाईलैंड के ड्रग्स माफिया बेहद सक्रिय हैं। ये गिरोह भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्यों के जरिये भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते हैं और मादक पदार्थों की सप्लाई को अंजाम देते हैं। इस मामले में पकड़े गए आरोपी महादेव यादव से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसके मुताबिक, वह मादक पदार्थ को आगे अपने माफिया के आदेश पर सप्लाई करता। NCB इस बात की जांच कर रही है कि इसे आगे किसे डिलीवरी देनी थी और इसके संपर्क किन-किन लोगों के साथ जुड़े हुए हैं।
 
अफीम या मार्फीन का चल रहा परीक्षण
NCB की टीम ने जब्त किए गए मादक पदार्थ की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि खेप में अफीम है या मार्फीन। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह खेप दिल्ली-एनसीआर और हिमाचल प्रदेश के मादक पदार्थ तस्करों को सप्लाई की जानी थी।

 
गिरोह के सभी संपर्कों की होगी पहचान
NCB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लाई चेन पर बड़ा असर डालेगी। उन्होंने कहा कि हमने इस तस्कर के जरिए बड़े गिरोह तक पहुंचने की दिशा में अहम कदम उठाया है। मादक पदार्थों के इस नेक्सस को खत्म करने के लिए हर कड़ी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed