Bihar News: घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला करने वाला नशेड़ी गिरफ्तार, होली के दिन हुई थी वारदात
Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी की घटना हुई है, जिसमें घायल युवक और उसकी मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और अभी दोनों का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक फरार हो गया था, जिसे अब पकड़ लिया गया है।
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर चौक के पास देर रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर सोनू कुमार और उसकी मां को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने हमले के आरोपी सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि देर रात को आरोपी चंदन, सोनू कुमार के घर में चाकू लेकर घुस गया और फिर उसके ऊपर कई बार हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने बेटे को बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा और उसके ऊपर भी हमला कर दिया। दोनों पर हमला करने के बाद आरोपी चंदन मौके से भागने में सफल रहा। दोनों का नाजुक स्थिति में अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Love Affair: दुल्हन को पिस्तौल के बल पर अगवा कर ले गए बाइक सवार, मां ने दर्ज कराई FIR; दूल्हे ने कह दी यह बात
जानकारी के मुताबिक, आरोपी चंदन कुमार नशे में रहता है और वह लोगों के साथ में गाली-गलौज किया करता था। बताया जा रहा है कि होली के पर्व के दिन भी वह खूब नशे में था और जब पड़ोसी सोनू कुमार ने इसका विरोध किया तो उसने उसके घर में घुसकर मार-पीट की। इस घटना को लेकर सोनू ने पुलिस से शिकायत की थी। जबकि आरोपी चंदन ने सोनू से पुलिस से केस को उठाने को कहा था, लेकिन सोनू ने आरोपी की बात को नहीं माना। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था और देर रात को आरोपी घर में घुसकर मां-बेटों पर हमला कर दिया। इसके बाद मामले की गंभीरता को देख कर पुलिस ने करवाई कर आरोपी को पकड़ लिया और उसे जेल भेज दिया।
डीएसपी टाउन वन सीमा देवी ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई है। घायल युवक और उसकी मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और अभी दोनों का इलाज चल रहा है। आरोपी युवक फरार हो गया था, जिसे अब पकड़ लिया गया है। होली के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था और इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी का पिता पूर्व से एनडीपीडीएस के मामले में आरोपी रहा है और इसके ऊपर भी मामले हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Bihar: ‘बेटी को जेल भेज दो मंजूर है, पर गैर धर्म के युवक से शादी नहीं’, अंतरधार्मिक रिश्ते से नाराज मां बोली
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.