फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Driver died in a fierce collision between a passenger bus and a car, body cut and removed

Bihar News: यात्री बस और कार की भीषण टक्कर में चालक की मौत, काटकर निकाला गया शव; बस चालक फरार

Sat, 09 Nov 2024 04:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Nov 2024 04:34 PM IST
सार

Muzaffarpur News: घटना को लेकर फकुली थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि बस और कार की टक्कर की पूरी जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Driver died in a fierce collision between a passenger bus and a car, body cut and removed
दुर्घटनाग्रस्त कार और बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पटना रोड एनएच पर एक भीषण हादसा हो गया। फकुली थानाक्षेत्र के फकुली चौक पर मुजफ्फरपुर से पटना की ओर जा रही एक कार और बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक ने एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन

 
कार को काटकर निकाला गया शव
घटना की जानकारी मिलते ही फकुली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक की पहचान पहलाद राम, निवासी अनीसाबाद, पटना के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मृतक का शव कार में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे क्रेन की मदद से कार को काटकर निकाला गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन



 
पुलिस ने बस को किया जब्त
घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फकुली थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि बस और कार की टक्कर की पूरी जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सड़क पर कई घंटे बाधित रहा यातायात
इस दुर्घटना के कारण हाईवे पर यातायात कई घंटे तक बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित किया। हादसे ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग प्रशासन से दोषी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह दुर्घटना न केवल मृतक के परिवार के लिए एक गहरा आघात है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में चिंता भी बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed