{"_id":"67c6ebe202384cd42a0dde9e","slug":"muzaffarpur-news-a-speeding-truck-crushed-two-friends-riding-a-bike-both-died-on-spot-in-horrific-accident-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, भीषण हादसे में दोनों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, भीषण हादसे में दोनों की मौके पर मौत
Tue, 04 Mar 2025 05:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:32 PM IST
सार
Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि यह एक सड़क दुर्घटना का मामला है, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों दोस्त
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में मुजफ्फरपुर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-22) पर एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फकुली थाना क्षेत्र के फकुली चौक की है, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क पर गिरे युवकों को ट्रक ने कुचला
जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत युवकों की पहचान धीरज कुमार (27) और कुणाल कुमार (26) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के निवासी थे और अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम करने की कोशिश
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने NH-22 को जाम करने की कोशिश की और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हालांकि फकुली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने लिया शव कब्जे में
फकुली थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। इस पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक सड़क दुर्घटना का मामला है, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।