फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: A girl married a man from another religion in a love affair, then she got threatened

Love Affair: दूसरे मजहब के युवक से प्रेम प्रसंग में शादी करने पर युवती को मिली धमकी; पुलिस से मांगी सुरक्षा

Sat, 31 Aug 2024 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 31 Aug 2024 07:25 PM IST
सार

Muzaffarpur News: सिटी SP अवधेश दीक्षित ने बताया कि प्रेम प्रसंग में एक युवती ने दूसरे धर्म के लड़के से शादी की है, इस मामले की जानकारी मिली है। सुरक्षा को लेकर गुहार की मांग की थी। अपहरण किए जाने के संबंध में शिकायत लड़की के परिवार द्वारा की गई थी। अब दोनों सामने हैं तो कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: A girl married a man from another religion in a love affair, then she got threatened
नवविवाहित प्रेमी जोड़े ने पुलिस से मांगी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के नगर थानाक्षेत्र में मुस्लिम धर्म को मानने वाली युवती ने प्रेम प्रसंग में हिंदू युवक से मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद युवती ने हिंदू धर्म भी अपना लिया। जब इस बात की खबर लड़की के परिवार वालों को हुई तो उन लोगों ने नगर थाने में युवक पर युवती का अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करा दी। उसके बाद से युवती अपने मां-बाप समेत अन्य रिश्तेदारों से जान का खतरा बता रही है। साथ ही उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
पूरे मामले में युवती का कहना है कि उसके परिवार वाले उसे और ससुराल वालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हम लोग बालिग हैं और रजामंदी से शादी की है। हम दोनों एक दूसरे के साथ जीना चाहते हैं। अब मेरे परिवार के लोग ही मेरे और पति के दुश्मन बन गए हैं। इसे लेकर अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। उन्हें बताया है कि मेरा कोई अपहरण नहीं हुआ है, मैं ठीक हूं और अपने पति के साथ हूं।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शहर के नगर थानाक्षेत्र के कल्याणी बीबी जान लेन निवासी युवती निखत परवीन और नगर थानाक्षेत्र के महाराजी पोखर निवासी युवक सन्नी के बीच बातचीत का सिलसिला प्रेम में बदल गया। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया, लेकिन धर्म आड़े आ गया तो परिजन इस शादी के खिलाफ हो गए। निखत ने बताया कि उसके बाद हमने फैसला किया कि हम धर्म की इस दीवार को तोड़ देंगे। कुछ दिन पहले हम दोनों ने एक मंदिर में लड़के के परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। उसके बाद हम दोनों प्रेमी कोर्ट पहुंचे और न्यायिक विधि से शादी की रस्म भी पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




युवती निखत ने बताया कि इसके बाद हमने शादी की बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने मेरे पति यानी युवक पर अपहरण की FIR नगर थाने में दर्ज करा दी थी और पूरे परिवार ने जान से मारने की धमकी भी दी। तब जाकर हमने अपनी और अपने ससुराल वालों की सुरक्षा की मांग की है।

 
पूरे मामले में सिटी SP अवधेश दीक्षित ने बताया कि प्रेम प्रसंग में एक युवती ने दूसरे धर्म के लड़के से शादी की है, इस मामले की जानकारी मिली है। सुरक्षा को लेकर गुहार की मांग की थी। अपहरण किए जाने के संबंध में शिकायत लड़की के परिवार द्वारा की गई थी। अब दोनों सामने हैं तो कोई दिक्कत नहीं है। हमने 164 का बयान दर्ज करवाए जाने के लिए निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed