फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: newly married woman Suspicious death injury marks found on body murder alleged in-laws absconding

Bihar: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, शव पर मिले चोट के निशान; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

Tue, 19 Nov 2024 08:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 19 Nov 2024 08:04 PM IST
सार

Muzaffarpur News: हथौड़ी थाना के एसएचओ मोहम्मद आलम ने बताया कि महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Muzaffarpur: newly married woman Suspicious death injury marks found on body murder alleged in-laws absconding
मृतका शोभा कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थानाक्षेत्र के बेरई दक्षिणी पंचायत के मनकी गांव में एक नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर मारपीट के कई निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए।

विज्ञापन

 
नवविवाहिता से मारपीट किए जाने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 25 वर्षीय सोभा कुमारी के रूप में हुई है, जो अजय पासवान की पत्नी थी। सोभा कुमारी का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व मुजफ्फरपुर जिले के बरहंडा गांव के निवासी सोहन पासवान की बेटी के रूप में मनकी गांव के श्याम नारायण पासवान के बेटे अजय पासवान से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही सोभा के साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर रहे थे, जिसका आरोप परिजनों ने पहले भी लगाया था।
विज्ञापन



 
‘समझौते के बावजूद प्रताड़ित करते रहे ससुराल वाले’
मृतका के परिवार ने बताया कि शादी के बाद से सोभा के साथ अत्याचार होते रहे। फिर दोनों पक्षों के बीच समझौते के बावजूद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहे। परिजनों ने बताया कि घटना के दिन ससुराल पक्ष ने कथित रूप से सोभा की हत्या कर दी और शव के दाह-संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। हालांकि इस दौरान सोभा के मायकेवालों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
हथौड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति अजय पासवान, सास, ससुर और एक अन्य व्यक्ति को इस हत्या का आरोपी माना गया है। लेकिन सभी आरोपी फरार हो चुके हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 
हथौड़ी थाना के एसएचओ मोहम्मद आलम ने बताया कि महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी मामले के कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed