फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: In-laws beat up married woman badly for not giving dowry after love marriage, condition critical

Bihar Dowry: प्रेम प्रसंग में की थी शादी, अब दहेज न दिए जाने पर मिली प्रताड़ना; पीड़िता की हालत गंभीर

Sun, 14 Apr 2024 02:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 14 Apr 2024 02:09 PM IST
सार

Muzaffarpur News: औराई थाना पुलिस ने बताया कि एक महिला के द्वारा अपने पति और अन्य लोगों द्वारा मारपीट कर उसे घायल करने की बात कही गई है। आरोपी पति अभी फरार है। दहेज को लेकर मारपीट करने की बात बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: In-laws beat up married woman badly for not giving dowry after love marriage, condition critical
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बीते पांच साल पूर्व प्रेम प्रसंग में शादी करने वाली महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज न दिए जाने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। गंभीर रूप में घायल हुई महिला इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। उसने आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र के नयागांव का है।

विज्ञापन

 
पीड़िता महिला ने बताया कि दो साल से हमारे बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके बाद हम लोग ने शादी करने की ठान ली और भागकर वर्ष 2019 में एक मंदिर में शादी कर ली, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो गए। दो साल तक अलग रहने के बाद शहर में एक किराए के मकान में रहने लगे, बाद में सभी ने स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन

Muzaffarpur: In-laws beat up married woman badly for not giving dowry after love marriage, condition critical
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता ने बताया कि साल 2023 से हमारी शादी को लेकर ससुराल वाले दहेज का दबाव बनाने लगे और मारपीट करने लगे। बेहद गरीब होने की वजह से जब हमारा परिवार दहेज देने में सक्षम नहीं हुआ तो मेरे साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी गई। उसके बाद इसकी शिकायत मैंने पुलिस में कर दी। इससे नाराज होकर मेरे पति संजीत कुमार और पूरे परिवार के लोग हर रोज मेरे साथ मारपीट करने लगे।

पीड़िता ने बताया कि इस बीच मेरी इतनी पिटाई की गई कि मैं बेहोश हो गई, जिसके बाद मेरे बच्चों ने पुलिस को कॉल करके बुला लिया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती हूं। मैं आरोपी पति और ससुराल के लोगों द्वारा की गई मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रही हूं। लेकिन अब तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
 
वहीं, पूरे मामले में औराई थाना पुलिस ने बताया कि एक महिला के द्वारा अपने पति और अन्य लोगों द्वारा मारपीट कर उसे घायल करने की बात कही गई है। आरोपी पति अभी फरार है। पुलिस करवाई में जुटी हुई है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दहेज को लेकर मारपीट करने की बात बताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed