फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Driver checking tire of truck crushed by vehicle coming from behind, died on spot

Bihar Accident News: ट्रक के टायर की जांच कर रहे चालक को पीछे से आ रहे वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Mon, 05 Feb 2024 01:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 05 Feb 2024 01:34 PM IST
सार

Muzaffarpur Hindi News: तुर्की ओपी के प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि छपरा की ओर से आ रहे एक ट्रक में बालू लदी हुई थी। चालक ट्रक को रोक कर टायर चेक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके कारण चालक की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Driver checking tire of truck crushed by vehicle coming from behind, died on spot
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रक को खड़ा करके उसके टायर की जांच कर रहे चालक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक अन्य ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। यह घटना तुर्की ओपी क्षेत्र पताही हवाई अड्डा क्षेत्र स्थित मुख्य सड़क मार्ग की है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और आगे की करवाई में जुट गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, छपरा की ओर से ट्रक को लेकर चालक और सहायक चालक आ रहे थे। इसी दौरान ट्रक के टायर में कुछ गड़बड़ी को लेकर चालक ट्रक को रोक कर पता करने पीछे चला गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक अन्य ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद से मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची तुर्की ओपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
इस घटना को लेकर तुर्की ओपी के प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि छपरा की ओर से आ रहे एक ट्रक में बालू लदी हुई थी। चालक ट्रक को रोक कर टायर चेक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके कारण चालक की मौके पर मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान बिहटा निवासी सुरेंद्र कुमार (30) के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed