फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Crime: Minor Vaibhav's suspicious death; My wife killed my son- father made serious allegations

Bihar Crime: नाबालिग की संदिग्ध मौत; मेरी पत्नी ने की बेटे की हत्या- पिता ने लगाया संगीन आरोप, जानें मामला

Sun, 09 Feb 2025 03:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Feb 2025 03:54 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: पुलिस ने बताया कि घटना की जांच तेज कर दी है। मृतक वैभव के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसके कॉल रिकॉर्ड और मैसेज की जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या और हत्या दोनों की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Crime: Minor Vaibhav's suspicious death; My wife killed my son- father made serious allegations
वैभव की संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज में 16 साल के वैभव कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के पिता और वेटनरी डॉक्टर नवीन कुमार सिंह ने अपनी पत्नी प्रियंका सिन्हा और उसके मायके वालों पर बेटे की हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने CMO, DGP और मुजफ्फरपुर के एसएसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, मृतक की मां प्रियंका सिन्हा ने शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
वैभव की मां ने दी अपनी सफाई
पुलिस पूछताछ में मृतक की मां प्रियंका सिन्हा ने बताया कि वह बीते वर्ष ही अपने बेटे वैभव और दो बेटियों के साथ बीबीगंज स्थित शत्रुघ्न शाही के मकान में किराए पर रहने आई थी। घटना के दिन वह अपनी छोटी बेटी की परीक्षा दिलाने गोपालगंज गई हुई थी, जब उसे इस हादसे की खबर मिली। उन्होंने बताया कि वैभव कुछ समय से पढ़ाई छोड़ चुका था और ज्यादातर समय घर पर ही बिताता था।
विज्ञापन

 
मां ने यह भी खुलासा किया कि कुछ साल पहले वैभव की बॉडी अचानक टेढ़ी होने लगी थी, जिसके कारण उसका इलाज मुजफ्फरपुर से लेकर दिल्ली तक कराया गया था। उसके गले की नस के पास ऑपरेशन भी हुआ था और उसकी हालत ऐसी थी कि वह पानी का गिलास पकड़ते समय भी कांपता था। प्रियंका ने सवाल उठाते हुए कहा कि जो लड़का इतनी तकलीफ में था, वह आत्महत्या कैसे कर सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिता ने पत्नी पर लगाए अवैध संबंध के आरोप
वैभव के पिता नवीन कुमार सिंह ने दावा किया कि उनकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध था और इसी कारण उसने बेटे की हत्या करवाई। नवीन सिंह के अनुसार, वैभव ने खुद उन्हें बताया था कि उसकी मां किसी और व्यक्ति से शादी कर चुकी है और उसका घर के बाहर किसी से नजदीकी रिश्ता है।
 
नवीन सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी पहले भी एक मकान, जो उनके नाम पर था, उसे बेचकर अपने मायके वालों को देना चाहती थी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी मायके वालों के साथ ही रहती थी और पास के एक व्यक्ति से उसके घनिष्ठ संबंध थे। इसीलिए उन्हें पूरा यकीन है कि उसकी साजिश के तहत बेटे को रास्ते से हटा दिया गया।
 
पुलिस ने जांच शुरू की
इस मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतक वैभव के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसके कॉल रिकॉर्ड और मैसेज की जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या और हत्या दोनों की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

 
परिवार में गहरा विवाद, सच क्या है?
इस पूरे घटनाक्रम ने वैभव की मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां पिता इसे हत्या करार दे रहे हैं, वहीं मां का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वैभव की मौत के पीछे घरेलू विवाद, संपत्ति विवाद या किसी अन्य कारण की भूमिका रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed