{"_id":"67a7194968bd06826e0f8e3a","slug":"muzaffarpur-crime-contractor-died-under-suspicious-circumstances-body-found-in-semi-naked-condition-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: ठेकेदार की संदिग्ध स्थिति में मौत, अर्धनग्न हालत में मिला शव; मौके से बाइक और मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: ठेकेदार की संदिग्ध स्थिति में मौत, अर्धनग्न हालत में मिला शव; मौके से बाइक और मोबाइल बरामद
Sat, 08 Feb 2025 02:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:13 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अर्धनग्न हालत में ठेकेदार दिलीप कुमार सिंह का शव मिलना एक गंभीर मामला है। शरीर पर चोट के गहरे निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस मृतक के मोबाइल और अन्य सबूतों के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके में एक ठेकेदार का अर्धनग्न हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के कोहियार गांव निवासी दिलीप कुमार सिंह (42) के रूप में हुई है। वह करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी इलाके में किराए के फ्लैट में रहते थे और ठेकेदारी का काम करते थे।
विज्ञापन
शरीर पर जख्मों के निशान से हत्या की आशंका
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शव से कुछ दूरी पर मृतक की बाइक भी बरामद की। वहीं, शव को देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि उनकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। शरीर पर गहरे जख्मों के कई निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। मौके पर पहुंची FSL टीम ने सबूत इकट्ठे किए, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने जताई हत्या की आशंका
घटना को लेकर मृतक के भाई दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस से सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे, तो देखा कि यह उनके छोटे भाई दिलीप कुमार का शव है। उन्होंने कहा कि शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे साफ लग रहा है कि मारपीट कर उनकी हत्या की गई है। दीपक कुमार सिंह ने बताया कि उनका भाई ठेकेदारी करता था और अविवाहित था। वह मुजफ्फरपुर में वास्तु विहार के एक फ्लैट में रहते थे। उनकी बाइक भी शव से थोड़ी दूरी पर बरामद हुई है। परिजनों ने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही दिलीप किसी विवाद में थे। ऐसे में यह घटना साजिशन हत्या का मामला प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
मोबाइल से सुराग तलाशने की कोशिश
डीएसपी टाउन-1 सीमा देवी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। उन्होंने कहा कि शरीर पर गहरे जख्मों के निशान हैं, जिससे प्रतीत होता है कि मारपीट कर हत्या की गई है। मौके से पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की असली वजह का खुलासा हो सके। पुलिस ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और परिवार, दोस्तों और ठेकेदारी के संपर्कों से पूछताछ की जाएगी।
पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
फिलहाल पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है। लेकिन क्या यह किसी आपसी रंजिश का नतीजा था। कोई लूटपाट की घटना थी या किसी व्यावसायिक विवाद से जुड़ा मामला था। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने कहा कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।