फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news : youth took 1100 feet long tricolor flag on republic day

Republic Day : बिहार में कहां लहराया 1100 फीट लंबा तिरंगा? युवाओं ने बताया इस पहल का उद्देश्य

Tue, 27 Jan 2026 07:03 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 07:03 AM IST
सार

Bihar News : गणतंत्र दिवस पर बिहार के मुजफ्फरपुर में 1100 फीट लंबा तिरंगा लेकर यात्रा निकाली गई। तिरंगे को लहराते हुए युवाओं से देश-समाज को संदेश दिया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : youth took 1100 feet long tricolor flag on republic day
1100 फीट लंबा तिरंगा झंडा

विस्तार

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर में 1100 फीट लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। युवाओं की इस अनोखी पहल ने शहरवासियों में देशभक्ति का संचार कर दिया। पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और सैकड़ों युवा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे। जिले में देशभक्ति और उत्साह का यह अद्भुत नजारा देखने लायक था।

विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का मार्ग
'मुजफ्फरपुर परिवार' की ओर से आयोजित यह यात्रा अखाड़ाघाट सिकंदरपुर रोड से शुरू होकर सरैयागंज टावर, बाबा गरीबस्थान, हरिसभा चौक और कल्याणी होते हुए पुनः अखाड़ाघाट पर संपन्न हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग तिरंगा यात्रा देखने के लिए उमड़ पड़े। पूरा वातावरण 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के नारों से गुंजायमान रहा।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर और ऐतिहासिक झांकियां
मुजफ्फरपुर परिवार के संरक्षक आकाश कुमार सहनी ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा को खास बनाने के लिए इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर आधारित किया गया था। विशेष झांकियों के माध्यम से देश की सुरक्षा, वीरता और बलिदान को प्रदर्शित किया गया। आकाश सहनी ने कहा, "हमने इस बार 1100 फीट लंबा तिरंगा बनाया है, जो राष्ट्रप्रेम के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र के प्रति जागरूक करना और देशप्रेम की भावना को मजबूत करना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक विरासत की झलक
झांकी में बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। इसमें पटना का गोलघर, भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि और नालंदा विश्वविद्यालय की भव्य झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया।

 

1100 फीट लंबा तिरंगा झंडा

1100 फीट लंबा तिरंगा झंडा

 

1100 फीट लंबा तिरंगा झंडा

1100 फीट लंबा तिरंगा झंडा

 

1100 फीट लंबा तिरंगा झंडा

1100 फीट लंबा तिरंगा झंडा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed