फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur viral video youth brutally beaten with iron rod fakuli police investigation

Bihar News: बिहार में कानून बेबस? लोहे की रॉड से युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 28 Dec 2025 01:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 01:54 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के फकुली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खैनी के खेत में एक युवक की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन
muzaffarpur viral video youth brutally beaten with iron rod fakuli police investigation
पिटाई का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को खैनी के खेत में लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और मारपीट के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो फकुली थाना क्षेत्र के रजला पंचायत अंतर्गत फतेहपुर कस्तूरी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि कुछ लोग हाथों में लोहे की रॉड लिए एक युवक पर हमला कर रहे हैं। युवक अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करता है, लेकिन गिर पड़ता है। इसके बावजूद हमलावर उसे लगातार पीटते रहते हैं। पूरी घटना खैनी के खेत में घटित होती नजर आ रही है।

विज्ञापन


पढे़ं:  देशभर के वेब जर्नलिस्ट जुटे बिहार में, डिजिटल और सोशल मीडिया की खूबी-चुनौतियों पर चर्चा हुई
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह घटना हाल ही की है। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

वहीं, इस घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

पूरे मामले पर फकुली थाना प्रभारी विष्णु पांडे ने बताया कि वायरल वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed