फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : youth beaten up for promoting banned meat police save his life

Bihar News: प्रतिबंधित मांस के संदेह में युवक की बेरहमी से पिटाई, बड़ी मुश्किल से इस वजह से बची जान

Thu, 08 Jan 2026 06:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 06:56 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस के संदेह में भीड़ ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। समय पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : youth beaten up for promoting banned meat police save his life
युवक की बेरहमी से पिटाई

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। प्रतिबंधित मांस ले जाने के संदेह में भीड़ ने एक युवक को बीच सड़क पर पकड़ लिया और कानून को हाथ में लेते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के पताही स्थित एनएच-722 की बताई जा रही है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आक्रोशित लोगों ने युवक को घेरकर जमकर पीटा और कथित रूप से उसे “तालिबानी सजा” दी। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद कई लोग बीच-बचाव करने के बजाय तमाशबीन बने रहे और मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती कराया गया
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उत्तेजित भीड़ के चंगुल से युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने देखा कि युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की समय पर कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और युवक की जान बचा ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar: गन्ना किसानों पर दोहरी मार, 9 साल से क्यों नहीं हो रहा भुगतान? चीनी मिल के खिलाफ विरोध हो रहा तेज


पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पुलिस के अनुसार, जिस युवक को प्रतिबंधित मांस के संदेह में पीटा गया, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसे यह भी पता नहीं था कि उसके साथ क्या हो रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि केवल शक के आधार पर एक निर्दोष और बीमार व्यक्ति को हिंसा का शिकार बनाया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed