{"_id":"6a889b9eb137ceff1b079256","slug":"muzaffarpur-bihar-news-young-men-died-in-road-accident-three-other-injured-people-block-road-include-nh-and-demand-compensasion-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4638069-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: NH-22 पर हाइवा और बाइकों की भीषण टक्कर, युवक की मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: NH-22 पर हाइवा और बाइकों की भीषण टक्कर, युवक की मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम
Sat, 22 Aug 2026 12:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:02 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र में NH-22 पर तेज रफ्तार हाइवा और दो बाइकों की टक्कर में 30 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद चक्काजाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के NH-22 स्थित धर्मपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा और दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर NH-22 को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
भीषण टक्कर में युवक की मौके पर मौत
मृतक की पहचान अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां पंचायत के मरहल्ला निवासी 30 वर्षीय अरुण राय के रूप में हुई है। हादसे में उसी गांव के पुकार सहनी और विशाल कुमार घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरुण राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर NH-22 जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। जाम के कारण मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
समझाइश के बाद हटाया गया जाम
घटना की सूचना मिलने पर रामपुरहरि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने NH जाम किया था। समझाइश के बाद जाम हटाया गया है।
यह भी पढ़ें: अनियंत्रित बस ने पांच की जान ली, पांच गंभीर; हाइवे किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे, तभी आ गई मौत
परिजनों के बयान पर पुलिस कर रही कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।