फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Youth dies in road accident while returning from his maternal grandparents' house

Bihar News: ननिहाल से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हुआ युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Wed, 14 Jan 2026 10:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Jan 2026 10:13 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में ननिहाल से लौट रहा 32 वर्षीय युवक सड़क हादसे में घायल हुआ और इलाज के दौरान मौत हो गई। अज्ञात समझकर शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया, बाद में तस्वीर से पहचान हुई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Youth dies in road accident while returning from his maternal grandparents' house
हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में ननिहाल से साइकिल से घर लौट रहा एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे अज्ञात मानते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
अज्ञात समझकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया शव
युवक की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पहचान सुनिश्चित करने के लिए मृतक की तस्वीर सर्कुलेट कराई गई, जिसके बाद परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

 
हादसे में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की हुई पहचान
मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के विषहर पट्टी निवासी 32 वर्षीय ब्रह्मदेव भगत के रूप में हुई है। पहचान की पुष्टि होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई और वे मेडिकल कॉलेज पहुंचे।


पढ़ें- Bihar News: चालू आटा चक्की का पट्टा बदलने के दौरान जैकेट फंसने से संचालक की मौत, कई टुकड़ों में बंट गया था हाथ
 
घटना को लेकर मृतक के परिजन संजीत कुमार भगत ने बताया कि ब्रह्मदेव अपने ननिहाल से साइकिल से घर लौट रहे थे। इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। बाद में सूचना मिली कि उनकी लाश मेडिकल कॉलेज में रखी है, जहां पहुंचने पर उनकी मौत की पुष्टि हुई।
 
परिवार में पसरा मातम
मृतक की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज के प्रभारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के रूप में शव अस्पताल लाया गया था। पहचान हो जाने के बाद परिजनों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed