फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : young died in road accident who goes to maternal home truck divert flee away

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा: ननिहाल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत; परिजनों में कोहराम

Sat, 23 Aug 2025 10:57 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 23 Aug 2025 10:57 AM IST
सार

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया। साहेबगंज थाना के सब-इंस्पेक्टर नीतीश कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : young died in road accident who goes to maternal home truck divert flee away
ननिहाल जा रहा युवक को ट्रक ने रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबूरवान गांव निवासी जब्बार अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुस्तफा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहम्मद मुस्तफा अपनी बाइक से ननिहाल, रजवाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान जीता–छपरा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें;  'विशेष राज्य का दर्जा मांगना विपक्ष की सिर्फ राजनीति', केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी का बड़ा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया। साहेबगंज थाना के सब-इंस्पेक्टर नीतीश कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed