फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :worker severely burned in sudden explosion while working at factory admitted

बिहार: मुजफ्फरपुर की फैक्टरी में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट, मजदूर बुरी तरह झुलसा; प्लग लगाते दौरान घटी घटना

Wed, 14 Oct 2026 04:57 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 04:57 PM IST
सार

धर्मेंद्र फैक्टरी में काम करने के दौरान बुरी तरह झुलस गया है। वो वह फैक्टरी में वेल्डिंग स्ट्रक्चर के फैब्रिकेशन का काम करता है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :worker severely burned in sudden explosion while working at factory admitted
काम के दौरान मजदूर घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के जसौली के पास एक फैक्टरी में काम करने के दौरान एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई गई है। बिजली के तार जोड़ने के दौरान वेल्डिंग करते समय स्पार्क हुआ, जिसके बाद ब्लास्ट हो गया। इस घटना में मजदूर बुरी तरह झुलस गया। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल मजदूर को आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

घायल मजदूर की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बालमी पचरुखी गांव निवासी धर्मेंद्र साहनी (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फैक्ट्री के लोग मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए।

विज्ञापन


पढे़ं: परिवार के सात बच्चे चले गए, अब क्या मांगें?: नाव हादसे में अपनों को खोने वाले पिता का छलका दर्द, बिलखते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर घायल मजदूर ने बताया कि वह फैक्टरी में वेल्डिंग स्ट्रक्चर के फैब्रिकेशन का काम करता है। फैक्ट्री बंद थी और पिछले छह दिनों से काम शुरू हुआ था। बुधवार को दो लोग काम कर रहे थे। वेल्डिंग के लिए जैसे ही पावर प्लग में तार लगाया, अचानक तेज ब्लास्ट हो गया, जिससे वह बेहोश हो गया। इस दौरान पास में काम कर रहे लोग उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल मजदूर ने बताया कि उसने पांच दिन पहले ही यहां वेल्डिंग का काम शुरू किया था और आज यह बड़ी घटना हो गई। ब्लास्ट के झटके से उसके चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। वहीं, इस घटना के बाद फैक्टरी में मजदूरों की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed