फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :woman liquor businessman was running liquor factory with two men product revealed

Bihar: पति के बाहर जाते ही पत्नी बन गई शराब धंधेबाज, घर में थी अवैध फैक्टरी; उत्पाद विभाग ने किया भंडाफोड़

Sun, 29 Jun 2025 04:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Jun 2025 04:44 PM IST
सार

Bihar: टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हथौड़ी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब निर्माण और सप्लाई हो रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :woman liquor businessman was running liquor factory with two men product revealed
शराब धंधेबाज महिला फैक्टरी उद्भेदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित सिमरी फकीरा गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने एक अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यहां एक महिला अपने पति की गैरमौजूदगी में घर में ही अवैध तरीके से शराब बनाकर इलाके में सप्लाई कर रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची स्प्रिट, तैयार शराब, खाली बोतलें, रैपर, स्टिकर और अन्य सामान बरामद किया गया है। हालांकि छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी महिला रितु देवी मौके से फरार हो गई। उसके साथ इस धंधे में जुड़े दिलीप कुमार साह और मणिशंकर राय भी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सिमरी फकीरा गांव निवासी रामरतन राय बाहर राज्य में रहकर काम करता है। उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर उसकी पत्नी रितु देवी ने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर घर में ही अवैध शराब बनाने का काम शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  'लालू राज में गरीब-वंचितों के घरों से मुर्गा-बकरी तक चोरी हो जाती थी', मंत्री प्रेम कुमार का तंज

टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हथौड़ी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब निर्माण और सप्लाई हो रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान घर से जहरीली शराब के साथ निर्माण में इस्तेमाल हो रहे खतरनाक केमिकल और कच्ची स्प्रिट भी बरामद की गई।

इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि यह जहरीली शराब लोगों की जान तक ले सकती थी। इसलिए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया गया है। फरार महिला और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed