फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Suspicious death of woman, parents says she was strangulated to death for dowry

Bihar News: महिला की संदिग्ध मौत, मायके वाले बोले- दहेज के लिए गला दबाकर की गई हत्या; ससुराल वाले फरार

Fri, 21 Feb 2025 02:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 02:12 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव फांसी के फंदे से लटका मिला, लेकिन परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Suspicious death of woman, parents says she was strangulated to death for dowry
मृतका प्रिया उर्फ काजल कुमारी (फाइल फोटो), पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला, लेकिन मायके वालों ने गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान 29 वर्षीय प्रिया उर्फ काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
पहले भी दी गई थी हत्या की धमकी
मृतका की मां पुष्पा शाही ने बताया कि उन्होंने बड़ी धूमधाम से अपनी बेटी की शादी पारू थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गांव निवासी चंदन सिंह से 2015 में कराई थी। शादी के बाद शुरुआती कुछ साल सब कुछ ठीक रहा, लेकिन फिर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने गला दबाकर प्रिया की हत्या कर दी।
विज्ञापन

 
मृतका की बहन ने भी बताया कि दो दिन पहले ही प्रिया ने फोन कर कहा था कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने यह भी बताया था कि पति और ससुराल वाले उसे बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे। परिवार का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पुलिस ने आत्महत्या की जताई संभावना
इस पूरे मामले में पारू थाना प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव फांसी के फंदे से लटका मिला, लेकिन परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 
मामले की गहराई से जांच करेगी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ससुराल पक्ष के फरार होने से संदेह और गहरा हो गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। वहीं, मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।


फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत गला दबाने से हुई है या आत्महत्या का मामला है। अगर गला दबाने के निशान मिलते हैं, तो पुलिस हत्या का मामला दर्ज करेगी। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed