फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :wine consingment seized in car stayaring hidden excise police investigate

Bihar News: अबकारी विभाग ने विदेशी शराब की लाखों की खेप की बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ जारी

Mon, 15 Dec 2025 10:57 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 10:57 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने कांटी थाना क्षेत्र से विदेशी शराब की लाखों की खेप बरामद की। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :wine consingment seized in car stayaring hidden excise police investigate
शराब का अजब गजब खेल

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले की उत्पाद विभाग की टीम ने कांटी थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्बर में कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद अवैध शराब की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन


उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रांसपोर्ट की आड़ में शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। इसके बाद टीम ने विशेष कार्रवाई करते हुए एक मैजिक वैन को रोका और उसकी जांच की। जांच के दौरान वाहन के स्टेयरिंग के नीचे भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: दिल्ली जाने से पहले नितिन नवीन मंदिर गए, पिता को भी किया नमन; कहा- जो सोचा नहीं, वह भाजपा में ही संभव
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब को छुपाकर लाया जा रहा था
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राहुल कुमार और राजा बाबू, दोनों कांटी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के निवासी के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग मुजफ्फरपुर के प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि नकली पैकेजिंग के जरिए शराब को छुपाकर लाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब को कैसे मंगवाया और सप्लाई किया जाता था।

शराब का अजब गजब खेल

शराब के बॉक्स से भारी हुई बोरियां।

 

शराब का अजब गजब खेल

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, तीनों एक साथ बैठे हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed