फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: wanted criminal girlfriend arrest with cash and many mobile police police investigate

Bihar: इनामी लुटेरे की प्रेमिका गिरफ्तार, दोनों मिलकर देते थे वारदात को अंजाम; लूटे गए मोबाइल किए गए बरामद

Sat, 21 Jun 2025 03:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Jun 2025 03:02 PM IST
सार

Bihar: पुलिस का कहना है कि मोहम्मद अनवर हाल के दिनों में जिले में हुई आधा दर्जन से अधिक लूट की वारदातों में शामिल रहा है। उसके पास से लूटा गया मोबाइल और नकद बरामद किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: wanted criminal girlfriend arrest with cash and many mobile police police investigate
इनामी बदमाश की प्रेमिका गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रहे इनामी लुटेरे मोहम्मद अनवर की प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से लूट के छह से अधिक मोबाइल फोन, 47 हजार रुपये नकद और अन्य सामान भी बरामद किया है। हालांकि, मुख्य आरोपी मोहम्मद अनवर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद अनवर पर हाल में जिले में हुई कई लूट की घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। उस पर हाल ही में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक इनामी अपराधी सदर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में छिपा हुआ है।

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन मोहम्मद अनवर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। वहीं, उसके साथ रह रही प्रेमिका को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवती मूल रूप से वैशाली जिले की रहने वाली है और वर्तमान में मुजफ्फरपुर में पीजी की पढ़ाई कर रही थी। वह सदर थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में मोहम्मद अनवर के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, इलाज के दौरान मौत, तीन युवक गिरफ्तार; होटल प्रबंधन पर भी जांच

पुलिस का कहना है कि मोहम्मद अनवर हाल के दिनों में जिले में हुई आधा दर्जन से अधिक लूट की वारदातों में शामिल रहा है। उसके पास से लूटा गया मोबाइल और नकद बरामद किया गया है। पुलिस का मानना है कि उसकी प्रेमिका भी इन घटनाओं में उसकी मदद करती थी।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर क्षेत्र-2) बिनीता सिन्हा ने बताया कि फरार लुटेरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। कमरे की तलाशी में छह से अधिक मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की गई है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed