फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Minor girl raped in a hotel, dies during treatment, three youths arrested

Bihar: होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, इलाज के दौरान मौत, तीन युवक गिरफ्तार; होटल प्रबंधन पर भी जांच

Sat, 21 Jun 2025 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Jun 2025 02:53 PM IST
सार

Bihar: पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि होटल के प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह जांच की जा रही है कि कमरे की बुकिंग के समय दस्तावेजों की जांच हुई थी या नहीं, और क्या नाबालिग लड़की की मौजूदगी को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar: Minor girl raped in a hotel, dies during treatment, three youths arrested
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ होटल में दुष्कर्म किया गया। इस घिनौनी हरकत के बाद घायल पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव से संबंधित है। बेतिया पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और होटल प्रबंधन से भी गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

बता दें कि 19 जून 2025 को दोपहर करीब 1 बजे, गांव से नाबालिग लड़की कंप्यूटर क्लास के बहाने घर से निकली। परिजनों को भनक तक नहीं थी कि उनकी बेटी एक साजिश का शिकार होने जा रही है। लड़की अपने दो दोस्तों के साथ नरकटियागंज पहुंची, जहां एक स्थानीय होटल में एक कमरा बुक किया गया।

विज्ञापन

तीनों ने आपसी सहमति की बात कही, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह सब एक पूर्वनियोजित योजना के तहत किया गया। होटल के कमरे में कथित तौर पर पीड़िता के साथ आपत्तिजनक हरकत की गई, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। घबराए युवक उसे नरकटियागंज के गुप्ता हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज की सलाह दी। इसके बाद लड़की को डॉ. रवि रंजन के पास और अंततः जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को छिपाने की कोशिश में एक युवक ने लड़की के परिजनों को फोन कर बताया कि वह एक्सीडेंट की शिकार हो गई है और अस्पताल में भर्ती है। लेकिन जब परिजन जीएमसीएच पहुंचे, तो सच्चाई सामने आ गई। परिजनों ने मैनाटांड़ थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।

 
पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में पानी की समस्या को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़क जाम कर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

बेतिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में तीनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार किए गए युवकों में चौतरवा थाना क्षेत्र के चौरसिया गांव निवासी राजबली महतो का पुत्र भोलू कुमार, अहिरौलिया गांव निवासी वकील शर्मा का पुत्र रूपेश कुमार और लौरिया थाना क्षेत्र के ठाकुर टोला वार्ड 3 निवासी दिनेश पासवान का पुत्र सचिन कुमार शामिल है। इनके पास से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की गई है।

इधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि होटल के प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह जांच की जा रही है कि कमरे की बुकिंग के समय दस्तावेजों की जांच हुई थी या नहीं, और क्या नाबालिग लड़की की मौजूदगी को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया। होटल का सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिया गया है और घटना के पहले और बाद की गतिविधियों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।

गिरफ्तारी के बाद माने परिजन
इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़िता के परिजन सदमे में हैं और उन्होंने जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करने का निर्णय लिया। शव को आंगन में बर्फ पर रख दिया गया था। शनिवार को जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो परिजनों ने आक्रोश जताया। बाद में एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने स्वयं पहुंचकर परिजनों को समझाया और बताया कि सभी आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed