फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali: Brothers planning to welcome baraatis with liquor at their sister's wedding, police caught 2 youths

Liquor Ban: बारातियों का स्वागत शराब से करने की फिराक में थे बहना के भाई, पुलिस ने भांडा फोड़ा; अब हुई जेल

Tue, 25 Feb 2025 06:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 06:11 PM IST
सार

Vaishali News: मुजफ्फरपुर में दो युवक शराब की खेप लेकर पहुंचे थे, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। जांच में पता चला कि घर में शादी थी, इसलिए दोनों बारातियों के स्वागत के लिए यूपी से ट्रेन से शराब लेने गए थे और पुलिस से बचकर आ भी गए थे।

विज्ञापन
Vaishali: Brothers planning to welcome baraatis with liquor at their sister's wedding, police caught 2 youths
पुलिस की गिरफ्त में दोनों युवक तथा बरामद शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि दोनों के घर में शादी थी और वे बारातियों के स्वागत के लिए शराब की व्यवस्था कर रहे थे। इसके लिए वे उत्तर प्रदेश से शराब लाने निकले थे। रेल पुलिस की नजरों से बचते हुए तो वे शहर में दाखिल हो गए, लेकिन स्थानीय पुलिस के विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पकड़े गए।

विज्ञापन

 
कैसे पकड़े गए शराब तस्कर?
मुजफ्फरपुर पुलिस इन दिनों शहर में विशेष जांच अभियान चला रही है। इसी दौरान काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के साउथ गेट से निकलकर कलमबाग रोड की ओर जा रहे दो लोगों को संदेह के आधार पर रोका गया। पहले तो दोनों पुलिस जांच से बचने की कोशिश करने लगे। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई और बैग की तलाशी ली तो हैरान रह गई। बैग के अंदर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई थी।
विज्ञापन

 
गिरफ्तार तस्करों की पहचान
पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के चाकूआसमन गांव निवासी मृत्युंजय कुमार और संतोष कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उनके घर में शादी थी और बारातियों के स्वागत के लिए शराब की डिमांड थी। इसी कारण वे यूपी से शराब लाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने जब्त की 45 लीटर शराब
इस कार्रवाई को लेकर अपर थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया कि विशेष वाहन जांच के दौरान दोनों को रोका गया था। जांच से बचने की उनकी कोशिशों को देखते हुए पुलिस ने सख्ती से बैग की तलाशी ली, जिसमें कुल 45 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा।

 
दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
शराब जब्त करने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही। खासकर शादी-विवाह के मौसम में अवैध रूप से शराब लाने-ले जाने के मामले बढ़ जाते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed