Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : two young men died in road accident who return after attending marriage function

बिहार: बारात से लौट रहे युवकों की बाइक को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत; एक गंभीर

Tue, 24 Nov 2026 04:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2026 04:07 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में बारात से लौट रहे तीन युवकों की बाइक को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : two young men died in road accident who return after attending marriage function
भीषण सड़क दुर्घटना

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव में मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर कोलवाड़ा से बारात में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव बसंतपुर निवासी विकास कुमार (30) और देवरिया थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी कर्ण कुमार (25) के रूप में हुई है। वहीं, घायल सुबोध कुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

इस घटना को लेकर मृतकों के परिजन दशरथ पासवान ने बताया कि तीनों बारात में गए थे। विकास उनका चचेरा भाई था, जबकि कर्ण उनका फुफेरा भाई था। देर रात तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़कागांव मिडिल स्कूल के पास सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कर्ण की शादी होने वाली थी। तीन दिन पहले ही लड़की वाले उसे देखने आए थे। परिवार में शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। घर में शादी की खुशियां आने वाली थीं, लेकिन इस हादसे ने सबकुछ खत्म कर दिया। वहीं, मृतक विकास कुमार के दो छोटे बच्चे हैं। हादसे में पिता की मौत से उनके सिर से पिता का साया उठ गया। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

दशरथ ने बताया कि विकास अपने ननिहाल आया हुआ था। वहीं से तीनों बारात में शामिल होने के लिए गए थे।

ये भी पढ़ें- भूकंप: नींद खुली और धरती डोली, कार्तिक पूर्णिमा की सुबह बिहार में लोगों को कैसा झटका लगा?

मृतकों की पहचान कर ली गई है
पूरी घटना को लेकर करजा थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे।

इसी दौरान सामने से आ रहे मिनी ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान कर ली गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

भीषण सड़क दुर्घटना

भीषण सड़क दुर्घटना

 

भीषण सड़क दुर्घटना

भीषण सड़क दुर्घटना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed