फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: two brother died in road accident cold drink load pickup van crushed them

Bihar: बेलगाम पिकअप वैन ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दर्दनाक सड़क हादसे में दोनों की मौत; परिजन बेसुध

Thu, 06 Mar 2025 07:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 07:49 PM IST
सार

Bihar: टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, और दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: two brother died in road accident cold drink load pickup van crushed them
दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वैन ने स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात कई घंटों तक बाधित रहा।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा राजेपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर-सरैया मुख्य मार्ग पर हुआ। मृतकों की पहचान राजेपुर निवासी किशोर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र छोटू सिंह और मनोज सिंह के 19 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से साहेबगंज बाजार जा रहे थे, तभी कोल्ड ड्रिंक लदी बेकाबू पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


मौके पर मौत, गुस्साए लोगों का हंगामा
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, और दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ताजपुर-सरैया मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही राजेपुर थाना प्रभारी राधे श्याम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पिकअप वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है। इस हादसे से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। जवान बेटों को खोने के गम में परिजन बदहवास हैं। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed