फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur missing ba student ajay kumar body recovered burhi gandak river chandwara ghat

बिहार: बूढ़ी गंडक में लापता बीए छात्र का शव बरामद, पुल पर मिली थी चप्पल; मौत की वजह पर परिजनों का अलग दावा

Wed, 02 Sep 2026 11:09 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 11:09 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में लापता 21 वर्षीय बीए छात्र अजय कुमार का शव बुधवार सुबह राजा पुनास इलाके में बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया। अजय नजीरपुर निवासी बेनी पासवान का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो-तीन दिनों से बीमार और परेशान चल रहा था और बिना किसी को बताए घर से निकल गया था।

विज्ञापन
muzaffarpur missing ba student ajay kumar body recovered burhi gandak river chandwara ghat
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहियापुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी में लापता हुए 21 वर्षीय बीए छात्र अजय कुमार का शव बुधवार सुबह राजा पुनास इलाके से बरामद कर लिया गया। अजय अहियापुर थाना क्षेत्र के नजीरपुर निवासी बेनी पासवान का पुत्र था। बताया जा रहा है कि अजय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और घटना से पहले से ही मानसिक रूप से परेशान था। वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था और इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। बाद में चंदवारा बूढ़ी गंडक नदी घाट पुल के पास उसकी चप्पल मिलने के बाद परिजनों को उसके नदी में जाने की जानकारी हुई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन

घर से बिना बताए निकला था अजय

परिजनों के अनुसार, अजय पिछले दो-तीन दिनों से बीमार चल रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिना किसी को कुछ बताए घर से बाहर निकल गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि चंदवारा घाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास एक युवक नदी में चला गया है और उसकी चप्पल पुल पर पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुल पर मिली चप्पल देखकर उसकी पहचान अजय के रूप में की।

विज्ञापन

घटना के बाद से परिवार में मचा कोहराम

परिजनों का कहना है कि अजय कुछ समय से परेशान भी चल रहा था, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। परिजनों के मुताबिक, अजय ने परिवार के किसी सदस्य से इस बारे में कोई बात नहीं की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुरुआत में परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच यह बात सामने आई थी कि अजय नदी में चला गया है। इसके बाद उसकी तलाश के लिए गोताखोरों और बचाव दल की मदद ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा पुनास इलाके में मिला शव

अहियापुर थाना पुलिस के अनुसार, युवक के नदी में जाने की सूचना के बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार सुबह राजा पुनास इलाके में एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन के दौरान अजय का शव बरामद किया। शव को बाहर निकालने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मौत के कारण को लेकर परिजनों का अलग दावा

वहीं, इस मामले में परिजनों की ओर से अब यह भी कहा जा रहा है कि अजय की मौत नहाने के दौरान नदी में डूबने से हुई थी। ऐसे में उसकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अजय नदी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। छात्र की मौत के बाद उसके परिवार और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed