फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news : thief stoten scorpio of labour officer incident capture in cctv

Bihar: चोरों ने अधिकारी की स्कॉर्पियो उड़ाई, जीपीएस भी रास्ते में फेंका; CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

Thu, 20 Nov 2025 11:05 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 20 Nov 2025 11:05 AM IST
सार

अहियापुर थाना क्षेत्र में चोरों ने श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारी मोहम्मद अली की लीज पर ली गई स्कॉर्पियो चुरा ली। देर रात कार से आए अज्ञात चोरों ने वाहन को घर के बाहर से स्टार्ट कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : thief stoten scorpio of labour officer incident capture in cctv
अधिकारी की स्कॉर्पियो चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब आम नागरिक ही नहीं, बल्कि सरकारी अधिकारी भी उनके निशाने पर आ रहे हैं। ताज़ा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है, जहां कार से आए अज्ञात चोरों ने श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारी की स्कॉर्पियो चुरा ली। चोरी की यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद अहियापुर थाना पुलिस वाहन की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिपाहपुर मस्जिद चौक स्थित मोहल्ले में रहने वाले श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारी मोहम्मद अली (पोस्टिंग - गायघाट) किराए के मकान में रहते हैं। सरकारी लीज पर ली गई स्कॉर्पियो से वे रोजाना कार्यालय आते-जाते थे। बुधवार देर रात उनके चालक मो. अल्ताफ ने स्कॉर्पियो को रोज की तरह घर के सामने पार्क किया था।

विज्ञापन

 

पढ़ें:  अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा; परिजन बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 2 बजे एक कार से आए चोरों ने मौके का फायदा उठाया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश स्कॉर्पियो तक पहुंचे, उसे आसानी से स्टार्ट किया और फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के कुछ ही मिनट बाद चोरों ने वाहन में लगा जीपीएस सिस्टम भी निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि लोकेशन ट्रेस न की जा सके।

मामले में अहियापुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी रोहन कुमार ने कहा कि चोरी की स्कॉर्पियो की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि चोरों ने जीपीएस फेंककर जांच को चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम लगातार सुराग तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed