फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : temprature fall in muzaffarpur people faces trouble in cold

Bihar: मुजफ्फरपुर में भीषण ठंड का कहर, पारा लुढ़का और स्कूल बंद, लोगों से अलर्ट रहने की अपील

Mon, 05 Jan 2026 08:56 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 08:56 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर शीतलहर की चपेट में है, जहां लगातार पारा गिर रहा है और पछुआ व बर्फीली हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। जिले में तापमान अब न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : temprature fall in muzaffarpur people faces trouble in cold
मुजफ्फरपुर में तापमान में और गिरावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में भीषण ठंड और शीतलहर का दौर जारी है। लगातार पारे में गिरावट और पछुआ व बर्फीली हवाओं के चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में अब पारा 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान घटकर 14 डिग्री सेल्सियस रह गया है। तापमान में यह बढ़ता-घटता अंतर ठंड के प्रभाव को और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य पर संभावित असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं तक के सभी स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया है। साथ ही प्रशासन ने मॉनिटरिंग के लिए कई अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। मौसम विज्ञान विभाग और पूसा मौसम विज्ञान केंद्र ने ठंड से राहत मिलने की संभावना कम होने और तापमान में और गिरावट के चलते लोगों को सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में पूरे बिहार में पारा और गिर सकता है।
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में कांग्रेस का विरोध, भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है। आम लोग अब अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने शहर और आसपास के गांवों में अलाव की व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, सभी सरकारी अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी और एपीएचसी केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए सिविल सर्जन को विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे सरकार के निर्देशों का पालन करें और अत्यधिक ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतें। ठंड का असर जारी है, लोगों से सतर्क रहने की अपील।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed