फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : temprature fall human problems increased people use bonfire source of support

Bihar Weather: मुजफ्फरपुर में शीतलहर का प्रकोप तेज, घना कोहरा और पछुआ हवा बनी मुसीबत; पारा लुढ़का

Sat, 20 Dec 2025 07:59 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Dec 2025 07:59 AM IST
सार

Bihar Weather: मुजफ्फरपुर में शीतलहर और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। तापमान गिरकर 9 डिग्री पहुंच गया है। सड़कों पर सन्नाटा है, वाहनों की रफ्तार थमी है। ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : temprature fall human problems increased people use bonfire source of support
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, जबकि सुबह के समय घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

विज्ञापन

देर शाम से अहले सुबह तक घने कोहरे और पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिले में कुहासे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में आवागमन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


पढे़ं: खेत देखने गए लापता व्यक्ति का गंगा किनारे मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप; परिजनों ने किया सड़क जाम    

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान में भी करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। घने कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल बसों और बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ठंड का असर अब आम लोगों की दिनचर्या और दैनिक गतिविधियों पर भी साफ नजर आने लगा है। 

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, सुरक्षित रहने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वहीं जिला प्रशासन ने भी ठंड को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed