फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :teenager gang arrest with arm create new gang belong inter district criminal

Bihar: मनियारी बाजार फायरिंग कांड का खुलासा, कुख्यात अणुव्रत उर्फ विक्कू समेत तीन गिरफ्तार; दो फरार

Sat, 26 Jul 2025 08:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Jul 2025 08:07 PM IST
सार

Bihar: गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही, चोरी की एक अपाचे बाइक भी जब्त की गई है, जिसके इंजन नंबर से छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :teenager gang arrest with arm create new gang belong inter district criminal
दहशत फैलाने वाले गैंग अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता बाजार में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अंतरजिला गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक कुख्यात अपराधी अणुव्रत रवि उर्फ विक्कू कुमार भी शामिल है। विक्कू पर हत्या, लूट, डकैती और चोरी जैसे करीब दर्जनभर संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। उसकी उम्र मात्र 20 साल है, लेकिन वह लंबे समय से पुलिस के रडार पर था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से प्रयासरत थी।

गिरफ्तार तीनों अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही, चोरी की एक अपाचे बाइक भी जब्त की गई है, जिसके इंजन नंबर से छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घटना दो दिन पूर्व देर शाम माधोपुर सुस्ता गोलंबर के पास हुई थी। दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने बाजार में पहुंचकर फायरिंग की थी, जिससे व्यापारी और आमजन में दहशत फैल गई थी। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थीं। फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पिता की मौत के एक साल बाद करंट लगने से मां की मौत, बच्चे की चीत्कार देख रो पड़ा पूरा गांव

सूचना मिलते ही मनियारी थानाध्यक्ष देवव्रत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पहले माधोपुर सुस्ता गांव निवासी अणुव्रत रवि उर्फ विक्कू कुमार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता गांव से संतोष कुमार, पिता- दिनेश राय को पकड़ा गया। संतोष के घर से वह अपाचे बाइक भी बरामद की गई, जो घटना में प्रयुक्त थी।

इसके बाद दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मझौली धर्मदास गांव (सदर थाना क्षेत्र) निवासी प्रमोद कुमार, पिता- अशर्फी राय को गिरफ्तार किया। वहीं, गिरोह के दो अन्य सदस्य मनीष यादव और अमन अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

एसडीपीओ (पश्चिमी-2) अनिमेष चंद्र जानी ने बताया कि यह गिरोह युवाओं का एक नया आपराधिक नेटवर्क खड़ा कर रहा था और क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से खुलेआम फायरिंग की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed